Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा
    जमशेदपुर झारखंड

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    जमशेदपुर के भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी प्रभा देवी एवं उनकी पुत्री रोशनी कुमारी ने न्याय की गुहार लगाते हुए समाजसेवी रानी गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी जानकारी दी। रोशनी कुमारी का विवाह 6 फरवरी 2023 को सूर्य मंदिर सोम मंडप, सिदगोड़ा में हिंदू रीति-रिवाज से कौटिल्य नामक युवक के साथ हुआ था। शुरुआती दिनों में पति-पत्नी का संबंध काफी अच्छा रहा और दोनों बेंगलुरु में भी साथ रहे, लेकिन बाद में दहेज की मांग और पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुर टी.एन. वर्मा एवं सास बहू को परिवार से अलग करना चाहते थे और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने ससुराल पहुंची तो सम्मानपूर्वक पैर छूने के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, मारपीट की गई और घर की बिजली बंद कर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रानी गुप्ता ने तुरंत पुलिस प्रशासन, महिला थाना, बिष्टुपुर थाना, सीनियर एसपी एवं सिटी एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही टाटा स्टील प्रबंधन को भी सूचना दी गई कि उनके क्वार्टर में महिला के साथ प्रताड़ना की घटना हो रही है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद रोशनी को सुरक्षित रूप से उसके ससुराल में रहने की व्यवस्था कराई गई। रानी गुप्ता ने कहा कि आज भी महिलाएं दहेज और घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति” की बात करने वाले समाज को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने प्रशासन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल
    Next Article यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    Related Posts

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    June 30, 2026

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    June 30, 2026

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हूल दिवस पर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने सिदो-कान्हू सहित सभी अमर शहीदों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

    जमीन विवाद में रजिस्ट्रार की हत्या।

    झारखंड में हूल दिवस: सिद्धू-कान्हू के प्रथम उलगुलान को श्रद्धापूर्वक किया गया नमन

    कचरा पर फेंका मिला नवजात शिशु

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.