राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: उपायुक्त के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। चांडिल एसडीएम विकास राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान रहमत नगर निवासी ताहिर कुरैशी के बूचड़खाने से दो गायों को जब्त किया गया। प्रशासन ने दोनों मवेशियों को गौशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं संबंधित बूचड़खाने को कपाली नगर परिषद द्वारा सील कर…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल और अवध डेंटल कॉलेज अस्पताल के द्वारा सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल, वर्मा माइंस में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों के नेत्रों की एवं अवध डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक द्वारा उनके दांतों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। इस शिविर का करीब 300 बच्चों नें लाभ उठाया जिसमे 30 बच्चों की आँखों में पावर की समस्या पाई गई। साथ ही 50 बच्चों के दांतो में ब्रश के दौरान…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला परिषद की ओर से करीब 55 लाख की लागत से छोटा गम्हरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को इसके निर्माण की नींव छोटा ग़म्हरिया स्थित एनकेएस मैदान में रखी गई। इस मौके पर उपस्थित जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिप सदस्य पिंकी मंडल ने नारियल फोड़कर तथा शिलापट अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण का निर्देश संवेदक को दिया। बताया गया है कि इसके निर्माण का जिम्मा संवेदक मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज को दिया गया है। इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, शुक्रवार को टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूर्व घोषित सूचना के आलोक में शुक्रवार को प्रथम दिन गम्हरिया क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे चल रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इस अभियान के तहत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक से चौक के दोनों ओर सर्विस मार्ग और बोलायडीह रोड में चौक से भगत मेडिकल स्टोर तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तोड़े गए। अतिक्रमण के दौरान दुकान के बाहर सड़क से सटे कई दुकानदारों द्वारा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बोलानी थाना से कुछ ही दुरी पर स्थित एक बंद राशन दुकान मे सुरंग बना कर चोरो ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को दिया अंजाम। चोर बोरे और काटुन बाँक्स मे भरकर हजारों रूपये के कीमती राशन समान लेकर चलते बने।प्राप्त सुचना अनुसार बोलानी टाउनशिप स्थित विष्णु मंदिर निकट एक राशन दुकान के मालिक मानस रंजन साहू ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वो रात्रि दस बजे दुकान बंद कर चले गए।मध्य रात्री उन्हें खबर मिली कि दुकान मे चोरी हो गई है।मानस रंजन साहु जब दुकान आकर खोलकर देखा तो उनके पैरो…
राष्ट्र संवाद संवाददाता केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू ने आज झारखंड सरकार की पंचायत राज विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की जर्जर एवं अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा नई सड़कों की स्वीकृति देने की मांग की। इस दौरान मुखिया श्री कान्हु मुर्मू ने मंत्री महोदया को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि केरूआडूंगरी पंचायत एक आदिवासी बहुल पंचायत है, जहां आज भी सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं की गंभीर समस्या बनी हुई है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं मरीजों को काफी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आज नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज लुपंगडीह चाण्डिल में सुखदेव थापर की जन्म जयंती मनाई गई। इस शुभ अवसर पर संस्था के निर्देशक डॉ जटा शंकर पाण्डे ,एडवोकेट निखिल ,संस्था के प्रचार्य जयद्वीप पाण्डे ,उप प्रचार्य शांति राम महतो सर ,संस्था के इंस्ट्रक्टर प्रकाश महतो, शुभम साहू , अजय मंडल ,शाशिभूषण महतो महतो ,संजीत महतो ,देवाशिष मंडल ,कृष्णा महतो ,गौरव महतो आदि उपस्थित रहे । इस शुभ अवसर पर उपस्थित संस्था के निर्देशक डॉ० जटा शंकर पाण्डे ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि सुकदेव अंग्रेज उपनिवेशिक शासन के विरुद्ध लड़ने वाले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका के हाता बिरसा चौक स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के निरीक्षण और निर्देश के बाद प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। विधायक द्वारा निर्माण कार्य में पाई गई खामियों और डिजाइन संबंधी सुझावों के बाद अब नक्शा तैयार करने वाली कंसल्टेंसी एजेंसी को डिजाइन में पुनः बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है ताकि परियोजना को और अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाया जा सके। रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी, अतिरिक्त…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के आसानबनी पंचायत के बिरधा एवं कानी कोला में वन माफियाओं के द्वारा धड्डले से जंगल काटकर जंगल को उजाडा जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है लगातार यहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वन माफिया के द्वारा भोर से ही लकड़ी कटाई प्रारंभ कर दी जाती है एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से भरकर उसे जमशेदपुर के टाल , ईट भट्ठा,में भेजा जाता है और मोटा कमाई की जाती है इसमें वन विभाग के कर्मियों की भी मिलीभगत रहती है जिन्हें ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी…
राष्ट्र संवाद संवादाता जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल अस्पताल में इन दिनों दवा संकट को लेकर मरीजों और परिजनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लाख कोशिशों और दावों के बावजूद भी अस्पताल प्रबंधन मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा 5 तारीख को लिखी गई दवाएं 14 तारीख तक भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। विशेष रूप से रिटायर्ड कर्मचारी, गंभीर बीमार मरीज और दूर-दराज क्षेत्र से आने वाले लोग सबसे अधिक परेशान हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी…
