Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह को बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र शंकर गिरी ने मैट्रिक परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में उपायुक्त द्वारा शंकर गिरी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। …

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता नगर निगम एवं आवास विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन में करीब 1.74 करोड़ की लागत से शनिवार को दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वार्ड तीन के सतवाहिनी, जमालपुर के हेवन टावर के समीप स्थित तालाब का करीब 70 लाख 22 हजार रुपए से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। साथ ही, 1.03 करोड़ की लागत से लोहार टोला के समीप स्थित तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास शनिवार को वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी और झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव बंकिम चौधरी ने विधिवत नारियल फोड़कर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में बट सावित्री पूजा पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने बट वृक्ष की पूजा अर्चना कर काण्ड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। इस दौरान गम्हरिया प्रखंड परिसर, घोड़ाबाबा मंदिर, लाल बिल्डिंग चौक, शिव बांध, कांड्रा थाना परिसर स्थित बट वृक्ष के पास पारंपरिक विधि विधान से…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ जुगसलाई जमशेदपुर झारखंड के सचिव एवं जमशेदपुर झारखंड के भजन गायक गोविन्द भारद्वाज के बड़े भाई श्री किशन भारद्वाज (वकील साहब )का आकस्मिक निधन शुक्रवार को रात्रि में हो गया आज दिनांक 17 रविवार म ई को अंतिम संस्कार हेतु उनके निवास स्थान नियर पन्ना गुरु जी स्कूल बांच राम टेकरी रोड से सुबह 11:30 बजे शिव घाट जुगसलाई जमशेदपुर के लिए निकलेगी किशन भारद्वाज बहुत मिलनसार सार स्वाभाव के थे उनके निधन से समाज को बहुत छति हुई निधन की खबर सुनकर कर लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचे।वे अपने पिछे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सिंहभूम कॉलेज चांडिल में शुक्रवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से गृह विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय को हटाने तथा वाणिज्य विभाग में एक शिक्षक पद समाप्त करने के विरोध में प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा गया। कॉलेज कमेटी के सचिव राजा प्रमाणिक ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज है, जहां दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों के बीच विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी परिसर में ‘झारखंड क्षत्रिय संघ (गोविंदपुर इकाई)’ द्वारा वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की 860वीं जन्म जयंती अत्यंत गरिमामयी और भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अदम्य साहस, वीरता और स्वाभिमान को याद किया एवं कहा की सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल क्षत्रिय समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना ओर पोटका प्रखंड के प्रेमनगर हाता ,यूसिल शिव मंदिर,में महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला उपवास रखा तथा बरगद के पेड़ के नीचे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए बरगद वृक्ष की परिक्रमा की और अखंड सौभाग्य की कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। जादूगोड़ा के शिव मंदिर के प्रसिद्ध पंडित ददन पांडे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता नो एंट्री के समय मौत वन कर दौड़ रही है बड़ी-बड़ी हाईवे जादूगोड़ा में। भाजपा की चेतावनी भी नहीं आ रही है काम जादूगोड़ा का मुख्य सड़क अब लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा है रोजाना लोग यहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं इसका मुख्य कारण यह है कि सुबह से ही यहां मौत बनकर बड़ी-बड़ी हाईवा गाड़ी ओवरलोड होकर पत्थर लदी हुई मुख्य सड़क पर काफी तेजी से दौड़ रही है। 20अप्रैल सोमवार को जादूगोड़ा के प्रमुख एल आई सी एजेंट सुधीर कश्यप इस हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल बाल बच गए लोगों की सक्रियता से…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका के नुआग्राम निवासी जानेमाने साहित्यकार सुनील कुमार दे को उनकी लम्बी साहित्यिक यात्रा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तरप्रदेश के हेल्पिंग हुमेन स्वयं सेवी संस्था ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है. इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज के विषय गृह विज्ञान ( मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स) विभाग द्वारा आज ‘कुक विदाउट फायर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजे फलों, हरी सब्जियों और अंकुरित अनाजों की मदद से बिना आग के प्रयोग के कई स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों को तैयार किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल भोजन तैयार किया, बल्कि उन व्यंजनों में मौजूद न्यूट्रिशंस और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थी सूरज सुरीन, नित्या झा,…

Read More