Author: Aman Ojha

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने सरकारी योजना के माध्यम से दो जरूरतमंद लाभुकों को सहायता सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी लौट आई और स्थानीय लोगों ने भी पार्षद के इस कार्य की जमकर सराहना की। जानकारी के अनुसार, गम्हरिया क्षेत्र के सतवाहिनी वार्ड संख्या तीन निवासी एक लाभुक को सुनने में परेशानी होने के कारण कान की मशीन उपलब्ध कराई गई,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से 10 विस्थापित एवं प्रभावित ठेका कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में 18 गांवों के ग्रामीणों ने तुरामडीह गांव में बैठक कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैठक का नेतृत्व झामुमो जिला मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी, सौमाय टुडू, छोटे सोरेन, झानू दिग्गी और मंगल सोरेन ने किया। बाघराय मार्डी ने यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिनों के भीतर हटाए गए विस्थापित कर्मियों को पुनः काम पर रखने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर माइंस गेट जाम कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल प्रखंड के भुईयाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को भी ठेंगा दिखाने लगे हैं। अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद द्वारा जप्त किया गया करीब 8 हजार सीएफटी अवैध बालू बीती रात रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद ने उत्क्रमित विद्यालय पुरानडीह , परिसर से सटे परती भूमि पर अवैध रूप से भंडारित लगभग…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिस टूल रूम ने कौशल विकास और आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में कीर्तिमान हासिल किया है। संस्थान से वर्ष 2026-27 के पास आउट कुल 289 डिप्लोमाधारी छात्रों में से अब तक 249 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है और शेष करीब 40 छात्रों का भी एक महीने में सौ फीसदी प्लेसमेंट के आंकड़े को हासिल कर लेगा। यह जानकारी संस्थान के महाप्रबंधक रविंद्र कुमार और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन टूल…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और जिला उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में आरआईटी थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत जामजोड़ा ग्राम में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए वहां से करीब 2100 किग्रा जावा महुआ और 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को जब्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर, गम्हरिया मे टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑन बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 12 के करीब 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य किसी भी तरह के अप्रत्याशित घटना या दुर्घटना होने पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराना और उसके लिए बच्चों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना था। इस मौके पर सर्वप्रथम टाटा स्टील फाउंडेशन मेडिकल विभाग के अजीत कुमार मिश्रा द्वारा विद्यालय प्रबंधन का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के महत्व के बारे मे बताया गया। इस मौके…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र स्थित चाटीकोचा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान सह अध्यक्ष मेघराय सोरेन ने यूसिल के उपमहाप्रबंधक (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) को पत्र सौंपकर L.A. Case No-1989-90 के तहत अधिग्रहित जमीन से प्रभावित विस्थापित परिवारों के आश्रितों को अविलंब नौकरी देने की मांग उठाई है। ग्राम सभा की ओर से कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण के बावजूद आज तक कई विस्थापित परिवारों को पुनर्वास और रोजगार का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। पत्र में मांग की गई है कि L.A. Case No-1989-90 से जुड़े…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी इचडा पंचायत में जिला परिषद के फंड से लगभग 54 लाख 60हजार 230 की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है इस भवन के निर्माण कार्य की कार्य अवधि 6 महीना है और इसका ठेका कंपनी रंजीत कोयरी इंटरप्राइजेज है। वही उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के साथ ही इसके गुणवत्ता और पेड़ कटाई को लेकर सवाल खड़े होने लग गए हैं आरटीआई सह सामाजिक कार्यकर्ता सुनील मुर्मू के द्वारा इस भवन के निर्माण पर जिला के उपायुक्त से शिकायत करते हुए बताएं…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते साइबर अपराध को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमल महतो के नेतृत्व में मामले को लेकर जांच पड़ताल कर साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जेएलकेएम के नेताओं का कहना है कि लगातार ग्रामीण क्षेत्र में साइबर अपराध में युवा शामिल हो रहे हैं। लगातार लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और कई युवा एकाएक काफी धन संपत्ति के मालिक भी बनते जा रहे हैं उनके कार्यशैली भी काफी संदेहास्पद है बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं बड़ी-बड़ी मोबाइल लेकर घूम रहे…

Read More