राष्ट्र संवाद संवाददाता
ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक गाजे-बाजे जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठकर पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजने की पहल सराहनीय है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल के पुरूलिया हुंड़ा के छऊ उस्ताद कार्तिक कर्मकार एवं बराबाजार के शशधर कालिंदी एंड पार्टी ने आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर मुखिया संगीता देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विश्वनाथ उरांव, रामचरण सिंह मुंडा, पशुपति सिंह मुंडा, कमल उरांव, दरेस वैवर्त, पटनु कालिंदी, मृत्यंजय सिंह मुंडा, लक्ष्मी नारायण सिंह, दीपक लोहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

