राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग वाहन संख्या जेएच02एएक्स 2778 में लगी, जो बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था। जानकारी के अनुसार हुरलुंग पुल के समीप पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हाईवा चालक दिलीप गोप ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। चालक की…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील हॉस्पिटल में दवा की चरमराती व्यवस्था को लेकर मरीजों में भारी नाराजगी है मरीज को दवाई 10 दिनों में भी नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मरीजों ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए यूसिल प्रबंधन से शिकायत की है । दवा के आउटसोर्सिंग कंपनी के के फार्मा को 2 साल का 16 करोड़ का टेंडर दिया गया है लेकिन जब से इन्हें टेंडर मिला है मरीज और पूर्व कर्मचारी काफी परेशान है। पूर्व कर्मचारियों को विशेष कर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दवाई के लिए बार-बार यूसील अस्पताल के दवा काउंटर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वेय राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्य में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बहरागोड़ा प्रखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में जिला मंत्री श्रीमती चन्दना मुर्मू ने कहा की हेमंत सोरेन सरकार 3200 रुपया प्रति कुंटल समर्थन मूल्य धान की दर,गैस 450 रुपया एवं विभिन्न वादा करके सत्ता हासिल किए है परंतु एक भी वादा पूरा नहीं किए,वही बहरागोड़ा के रोड रास्ता का हाल बेहाल है ठेकेदार आधा अधूरा काम छोड़ के भाग रहे है ,गांव में पेयजल का संकट उत्पन्न है…
सरायकेला- खरसावां जिले में टाटा- कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एक बार फिर पूरे जोर- शोर के साथ चला. करीब पांच घंटे तक चिलचिलाती धूप में प्रशासनिक टीम मैदान में डटी रही और सर्विस रोड के दोनों ओर हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहा. अभियान की अगुवाई आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह कर रही थीं. उनके साथ आवास बोर्ड की कार्यपालक अभियंता उत्पला सरदार,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक गाजे-बाजे जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठकर पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजने की पहल सराहनीय है। ऐसे सांस्कृतिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में आईक्यूएसी विभाग की ओर से फैकल्टी स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रेसीलिएंट लाइफ विथ स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सएलआरआई के फेकल्टी साइकोलिजिस्ट फादर डॉ. जोसेफ मैथ्यू रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित थे। संस्थान के प्राचार्य फ्रांसिस ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तथा शॉल ओढ़कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जोसेफ ने अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा सभी कर्मचारी एवं प्रोफेसर्स को तनाव प्रबंधन के बावत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर ननि के वार्ड तीन की पार्षद पिंकी चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा गम्हरिया के अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त वार्ड के जमालपुर में जारी रैयती और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। ज्ञापन में बताया गया है कि जमालपुर स्थित रैयती भूमि जिसका खाता संख्या 2 व 3, प्लॉट संख्या 320, 236, 237 व 238 है के साथ साथ खाता संख्या 57, प्लॉट संख्या 321, 323 व 356 की सरकारी भूमि में जबरन एक बिल्डर द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाकर अवैध रूप से भाड़े पर लगाया गया है एवं आठ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता बिरसा चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद के साथ लगभग पांच लाख रुपये की लागत से होने वाले पैबर्स ब्लॉक अधिस्थापन कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा मैदान क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित दुर्गा एवं काली मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि मैदान में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आगामी 26 मई को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आगामी 26 मई को भुईयांडीह बस स्टैंड स्थित होटल क्रिस्टल के सभागार में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के भव्य स्वागत के लिए विशेष स्वागत समिति का गठन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की आयोजित संयुक्त बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित योजना को हर हाल में 15 जून तक शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार द्वाराआश्वस्त किया गया कि 15 जून तक…
