राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय शर्मा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह उत्क्रमित विद्यालय परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त किए गए बालू के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले के दैनिक हिंदी अखबार राष्ट्रसंवाद में उजागर होने के बाद पुलिस और बालू माफियाओं के गठजोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं 19 मई को दोबारा उसी स्थल पर बालू गिराए जाने से मामले की लीपापोती किए जाने के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को करीब 8 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया गया था। ईचागढ़ अंचल…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर रिगल मैदान में राजस्थान महोत्सव 17 से 19 तारीख तक काफी धूमधाम से सफल आयोजन किया गया यह आयोजन जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में काफी धूमधाम से हुई। इस अवसर पर अपने सराहनीय योगदान के लिए रानी सती सत्संग समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सत्संग समिति के महिला और पुरुष सदस्यों के द्वारा गेट से लेकर भोजन व्यवस्था तक में अपना काफी सक्रिय भूमिका निभाई जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी सहयोग मिला उनके उसे योगदान के लिए जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के द्वारा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के आसान बनी पंचायत अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन 13 करोड़ लगभग की लागत से बन रहे पुल के कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर शिकायत को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने कार्यस्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया । जिसमें निर्माण कार्य बहुत ही निम्न गुणवत्ता वाले सामग्री का प्रयोग पाया गया जिसको लेकर जेएलकेएम के नेताओं में भारी नाराजगी है । जिला उपाध्यक्ष विमल महतो ने बताया किगिट्टी ,बालू, और सीमेंट का मिश्रण सही नहीं मिला। साथ ही एस्टीमेट के साथ कार्य का कोई मेल नहीं है । निम्न…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमेरिका इजरायल ईरान युद्ध का असर अब दैनिक जीवन के सामानों के दामों।में महंगाई दिखने लगा हे। युद्ध के कारण ईंधन के दाम में लगभग चार रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाने से इसका सीधा असर लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली खाध्य तेलों में पढ़ने लगा है एक दिन के अंदर ही सरसों तेल के दाम में लगभग ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है । जो सरसों तेल हाथी ब्रांड का दाम सोमवार को 162 रुपया प्रति लीटर था वह बढ़कर अब 172 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है ।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमेरिका इजरायल ईरान युद्ध का असर अब दैनिक जीवन के सामानों के दामों।में महंगाई दिखने लगा हे। युद्ध के कारण ईंधन के दाम में लगभग चार रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाने से इसका सीधा असर लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली खाध्य तेलों में पढ़ने लगा है एक दिन के अंदर ही सरसों तेल के दाम में लगभग ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है । जो सरसों तेल हाथी ब्रांड का दाम सोमवार को 162 रुपया प्रति लीटर था वह बढ़कर अब 172 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है ।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर के मौजा-जमालपुर स्थित निर्माणाधीन आवासीय परियोजना “द सैफायर” इन दिनों गंभीर भूमि विवाद को लेकर सुर्खियों में है। परियोजना को लेकर एक पक्ष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस जमीन पर बहुमंजिला परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है, वह विवादित है और उससे संबंधित कई मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। प्रेस वार्ता में दावा किया गया कि लगभग 3.97 एकड़ भूमि उनके हिस्से से संबंधित है, जिस पर बिना वैधानिक बंटवारे और सभी पक्षों की सहमति के रजिस्ट्री कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। टाटा से चाईबासा आ रही मां पार्वती बस की चलियामा स्थित कुजू मोड़ के पास एक बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को सड़क से उठाकर इलाज के लिए…
*रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ‘सीखें, खेलें और सृजन करें’ का मंत्र देकर उनके हुनर को निखारना है। कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक फिटनेस को मजबूत करने के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग, स्वदेशी खेल प्रतिभा और कला-संस्कृति से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने कैरम बोर्ड, लूडो और शतरंज जैसे इंडोर गेम्स का भी जमकर आनंद उठाया।…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में लंबे समय से लंबित पड़ी आधारभूत सुविधाओं एवं विकास योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की। पार्षद ने मंत्री को सौंपे गए आवेदन में बताया कि वार्ड 17 के हरिओम नगर 5/B से मंटुन राय के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के पुरानी सरजमदा स्थित शीतला नगर में हरि कीर्तन के समापन के दौरान मारपीट की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि स्थानीय युवक रामेश्वर बादुक ने एक 15 वर्षीय नाबालिग पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घायल किशोर को इलाज के लिए खासमहल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परसुडीह पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई, लेकिन कुछ दूरी पर छोड़ दिया। इससे बस्तीवासियों में…
