Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गम्हरिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिक सोच, तकनीक और 21वीं सदी की दिशा देने का कार्य किया। साथ ही, पंचायती राज से लेकर सूचना क्रांति तक उनके दूरदर्शी फैसलों ने देश की नींव को मजबूत किया। देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा, कालिकापुर और बीरबांस पंचायत सचिवालय में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड अंतर्गत झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुक्तेश्वर धाम हरिणा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। मंदिर परिसर में 11 मंदिरों का निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं पुराने काली मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार, सब बीट ऑफिसर, संवेदक एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ पूरे परिसर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शेष कार्य मेला शुरू होने से पूर्व पूरा करने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड राज्य के निर्माता सह घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के त्यागी विधायक श्री सूर्य सिंह बेसरा ने आज झारखंड आंदोलनकारी के नाम से फर्जी लोगों को प्रशस्ति पत्र अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा दिए जाने पर विरोध जता कर न्यायिक जांच की मांग की है। श्री बेसरा ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि 21 मई को धालभूमगढ़, चाकुलिया और मुसाबनी प्रखंड के जिन 102 लोगों को झारखंड आंदोलनकारी चिन्हित कर प्रशस्ति पत्र अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा दिए गए हैं उनमें से अधिकतर लोग फ़र्जी है। सूर्य सिंह बेसरा का कहना है कि झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग का अस्तित्व…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे रेल यात्री संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की विशेष मौजूदगी में गुरुवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में हुआ। बैठक न्यू केबुल टाउन में हुई। इस बैठक में रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह भी मौजूद थे। बैठक में यह बताया गया कि घाटशिला के लोग इस हस्ताक्षर अभियान के लिए तैयार हैं। उन्होंने जरूरी तैयारियां कर रखी हैं। यह…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार, आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल-2 की ओर से बुधवार को गम्हरिया के दुर्गापूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का विभागीय अधिकारियों द्वारा निवारण किया गया। इस दौरान नया कनेक्शन, बिल सुधार, मोबाइल संख्या अपडेट, लोड बढ़ाने का कार्य किया गया। इस मौके पर विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें छह आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निबटारा किया गया जबकि तीन आवेदनों पर कार्यालय से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी दुकानें बंद रही। क्षेत्र में दवा दुकानें बंद रहने से आमलोगों को खासकर मरीजों को इस चिलचिलाती धूप में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दवा के लिए मरीज और उनके परिजन भटकते रहे। हालांकि इस देशव्यापी बंदी के मद्देनजर, जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही तैयारी कर ली गई थी और एहतियात के तौर पर आपातकालीन व्यवस्था हेतु क्षेत्रवार खुली दुकानों की सूची जारी कर दी गई थी। इसके बावजूद लोगों को काफी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा द्वारा गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम प्रभारी देवेश महापात्रा ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान वर्तमान में कई मोर्चों पर जूझने को मजबूर हैं। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान यूं ही परेशान और हताश है। ऊपर से राज्य सरकार की गलत नीतियां किसानों के जले पर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चौका ओवर ब्रिज के नीचे बुधवार को पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पु०नि० सह यातायात थाना प्रभारी राजा ठाकुर एवं चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात प्रभारी राजा ठाकुर ने लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और तेज रफ्तार से बचने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा को…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता विस्थापितों ने पिंटू चकिया पर कार्रवाई करने की मांग की। अवैध वसूली पर भारी नाराजगी। यूसील अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय ग्राम सभाओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नाम्दुप गांव में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में दर्जनों गांवों के विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण एकजुट हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। बैठक में नांदूप और तुरामडीह ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने मजदूरों की छंटनी, अवैध वसूली और पर्यावरणीय समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। ग्रामीणों का…

Read More