राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” का रविवार को भव्य और गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपरा, खान-पान, कला और संगीत की रंगारंग छटा देखने को मिली। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोइन्का थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया,…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर यूआईएसीएल ने अगले चार-पांच दिनों के लिए पानी का टैंकर उपलब्ध कराया है। मंगलवार को विधायक प्रतिनिधियों ने यूआईएसीएल के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों को मौके पर भेजकर पाइपलाइन की जांच और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जब तक समस्या का स्थायी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रोटोकॉल के तहत उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ाया गया तथा फूल चक्र, माला और पुष्प अर्पित कर अंतिम सम्मान दिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने योगी मिश्रा के निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके सामाजिक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 19 मई. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्था के संविधान संशोधन समिति के गठन की घोषणा की गई. इस महत्वपूर्ण समिति में देशभर से कुल पांच सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल सम्मेलन के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश रिंगसिया को भी स्थान प्रदान किया गया है. समिति के संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रतिष्ठित सीए बजरंग लाल गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं समिति के अन्य सदस्यों में ओम प्रकाश रिंगसिया (झारखंड), कैलाश पति तोदी (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), ओम प्रकाश पोद्दार (बेंगलुरु, कर्नाटक)…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों के लिए स्वर्णरेखा नदी राहत का बड़ा केंद्र बन गई है। नदी घाटों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे, युवा और बड़े सभी नदी के ठंडे पानी में नहाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते…
मानगो में रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को ट्रेनों की लेट लतीफी के विरुद्ध मानगो चौक में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू थे जबकि अध्यक्षता पप्पू सिंह ने की। हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार ने कहा कि रेलवे समय पर ट्रेन चलाए, यही हमारी मांग है। हमलोग तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक ट्रेनें समय से न चलने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महिला स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के दौरान गदरा आनंद मार्ग जागृति से एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गदरा और गोविंदपुर की मुख्य सड़कों से होते हुए “बाबा नाम केवलम” कीर्तन के साथ संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने “दुनिया के नैतिकवादियों एक हो”, “विश्व बंधुत्व कायम हो”, “जात-पात की करो विदाई, आपस में हैं भाई-भाई” और “एक चूल्हा, एक चौका, एक है मानव समाज” जैसे नारे लगाए। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आनंद मार्ग की महिला संन्यासिनियों अवधूतिका आनंदनिष्ठा आचार्या, अवधूतिका आनंदनम्रता आचार्या और अवधूतिका आनंद सहिष्णुता आचार्या ने कहा कि…
25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर, सरकारी योजनाओं से जोड़े जाएंगे लाभुक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में चलाया जाएगा। उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा रोड नंबर-9 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि पी.के. पटनायक का घर पिछले कुछ दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर देर रात घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों की नजर घर के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से पोटका प्रखंड के पालीडीह गांव में डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में साहियाओं और ग्रामीणों को अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, जो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के उत्पीड़न का कारण बनती है। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास छोड़कर वैज्ञानिक सोच अपनाने की अपील की। एमपीडब्ल्यू उपेंद्र नाथ मोदिना ने बताया कि झारखंड…
