Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग
    जमशेदपुर झारखंड

    ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महिला स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के दौरान गदरा आनंद मार्ग जागृति से एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गदरा और गोविंदपुर की मुख्य सड़कों से होते हुए “बाबा नाम केवलम” कीर्तन के साथ संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने “दुनिया के नैतिकवादियों एक हो”, “विश्व बंधुत्व कायम हो”, “जात-पात की करो विदाई, आपस में हैं भाई-भाई” और “एक चूल्हा, एक चौका, एक है मानव समाज” जैसे नारे लगाए।

    प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आनंद मार्ग की महिला संन्यासिनियों अवधूतिका आनंदनिष्ठा आचार्या, अवधूतिका आनंदनम्रता आचार्या और अवधूतिका आनंद सहिष्णुता आचार्या ने कहा कि अध्यात्म के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का अधिकार है तथा समाज का दायित्व है कि वह इस अधिकार को सुनिश्चित करे।

    वक्ताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से बुरा नहीं होता। उचित मार्गदर्शन के अभाव में मनुष्य गलत दिशा में चला जाता है, लेकिन उसकी प्रवृत्तियों को सकारात्मक दिशा देकर उसे बेहतर इंसान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य “देव शिशु” है और इसी दृष्टिकोण से समाज की कार्यपद्धति तय होनी चाहिए।

    आनंद मार्ग की संन्यासिनियों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि आधुनिक भोगवादी संस्कृति के प्रभाव से समाज में नैतिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए नव्य-मानवतावादी, ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति को अपनाने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू
    Next Article जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

    Related Posts

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    May 19, 2026

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    May 19, 2026

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    भीषण गर्मी में स्वर्णरेखा नदी बनी शहरवासियों की राहत, पानी में अठखेलियां करते नजर आए बच्चे और बड़े

    जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

    ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग

    उपायुक्त के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.