राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा के यूसील कॉलोनी में बुधवार देर रात्रि को अपरा तफरी का माहौल हो गया जब एक बोलेरो कार नंबर के j h 05dw 3680 के द्वारा दो महिला और एक पुलिस अधिकारी गाड़ी इसके चपेट में आने से बाल बाल बचे।
इस गाड़ी के चालक निहंशु सिंह उर्फ जीसू के द्वारा काफी रेस ड्राइविंग लगातार कॉलोनी में किया जाता है जिसकी शिकायत कई बार यूसिल प्रबंधन के सुरक्षा अधिकारी और जादूगोड़ा पुलिस को भी की गई है ।
महिलाओं के शिकायत पर जादूगोड़ा के पुलिस के द्वारा इस गाड़ी को देर रात्रि को जप्त कर लिया गया और ड्राइवर फरार हो गया गाड़ी में अवैध रूप नशीली पदार्थ भी पाया गया है।
इस मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है।
वही यूसील कॉलोनी वासियों का कहना है कि इस युवक के द्वारा लगातार कॉलोनी में रोज रात्रि को नशे की हालत में रेस ड्राइविंग किया जाता है कई बार लोग दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे हैं यूसिल यूनियन के नेता उमेश प्रसाद के द्वारा भी इसकी शिकायत थाना में की गई थी।
निहंशु सिंह उर्फ जीशू सिंह जादूगोड़ा के नवरंग मार्केट के निवासी है और इसे साइबर अपराध के मामले में साइबर थाना गाजियाबाद से नोटिस भी जारी किया गया था।
एकाएक इसकी संपत्ति बढ़ाने को लेकर भी पूरे क्षेत्र में यह चर्चा में है।
साइबर अपराधी राज भगत के साथ इसकी काफी नजदीकी संबंध भी है इसको लेकर भी कई बार थाना में शिकायत की गई है।
वही नशीली पदार्थ पाए जाने से लगातार क्षेत्र में नशे का कारोबार को लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गुरुवार को पुलिस के द्वारा निहांशु सिंह उर्फ जीसू को पड़कर थाना लाया गया और पुलिस के द्वारा लगातार जांच पड़ताल की जा रही है।
नशीली पदार्थ पाए जाने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया है।
जादूगोड़ा के थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा का कहना है गाड़ी में पाया गया नशीले पदार्थ की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं रेस ड्राइविंग के मामले में काफी शिकायत मिल रही थी लगातार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिल रही थी।
यूसील कॉलोनी के सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवाल यूसील कॉलोनी के सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे यूसिल प्रबंधन के द्वारा यूसील कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा कर्मियों को नियुक्ति की गई है लेकिन लगातार यहां बाहरी लोगों के द्वारा रेस ड्राइविंग कर किया जा रहा है उनके कार्य शैली से भी यूसिल प्रबंधन के अधिकारियों में भी भारी नाराज हे।

