Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, नशे के कारोबार पर सख्ती के संकेत
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, नशे के कारोबार पर सख्ती के संकेत

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    नव पदस्थापित चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिव प्रकाश कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई, पुलिस पब्लिक के बीच आपसी विश्वास बेहतर बनाना , उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगी।

    उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखना है।

    एसडीपीओ ने बताया कि अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए नियमित पुलिस गश्त की जाएगी तथा रात के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अनैतिक गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के आपसी तालमेल से ही अपराध और नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। लोगों से शांति एवं सामान्य माहौल बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया गया।

    नए एसडीपीओ के पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने और पुलिस-पब्लिक संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम कला भवन द्वारा राहगीरों के लिए शुरू की पनशाला
    Next Article यूसील कॉलोनी में रेस ड्राइविंग का आतंक: बोलेरो से महिला व पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, नशीला पदार्थ मिलने से मामला गंभीर

    Related Posts

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    October 13, 2026

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    October 13, 2026

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्ट्रीट डॉग को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक बरामद

    हनुमान मंदिर के पास बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लातेहार का व्यक्ति गिरफ्तार, देशी कट्टा और गोलियां बरामद

    चर्चित सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, सभी 21 आरोपी बरी

    मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी भी नहीं करूंगा : सरयू राय

    लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली में आंदोलन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्त

    सत्ता का दमन, विपक्ष की खामोशी और संघर्षरत युवाओं की हुंकार

    MxWin Bonos De Bienvenida Y Mecánicas Alternativas

    बिष्टुपुर में सियासी टकराव: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार, हिंसा का नहीं!

    19 करोड़ के सौंदर्यीकरण पर सवाल, दो साल से अधूरा शौचालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.