Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनियंत्रित टाटा मैजिक पेड़ से टकराया, पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अनियंत्रित टाटा मैजिक पेड़ से टकराया, पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर चाडरी पहाड़ी के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार एक अनियंत्रित टाटा मैजिक वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए और वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया। घायलों में गुरुवारी कालिंदी, घनश्याम प्रधान, बबलू सामड़, निशा बानरा और उषा बानरा शामिल हैं। बताया गया है कि सभी लोग जमशेदपुर से टाटा मैजिक में सवार होकर अपने घर सरायकेला लौट रहे थे। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। रास्ते में कई यात्रियों द्वारा उसे धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील भी की गई, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। चालक काफी देर से वाहन अनियंत्रित तरीके से सड़क पर चला रहा था। इसी दौरान चाडरी पहाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article भाटीन माइंस में बड़ा हादसा: हाईवा चालक गंभीर घायल, सुरक्षा व्यवस्था और मजदूर शोषण पर भड़के श्रमिक

    Related Posts

    आम्रपाली में रक्तदान शिविर का आयोजन, 123 यूनिट रक्त संग्रह, महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

    October 13, 2026

    किसानों को अब तक 69,163 करोड़ रुपये की मदद, फसल बीमा का दायरा भी बढ़ा

    October 13, 2026

    46वें राष्ट्रीय कलमवीर दिवस पर साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मान

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.