Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला के स्टेशन बाजार में 24 को हस्ताक्षर अभियान
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    घाटशिला के स्टेशन बाजार में 24 को हस्ताक्षर अभियान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 21, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे रेल यात्री संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि 24 मई को घाटशिला के स्टेशन बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह फैसला जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की विशेष मौजूदगी में गुरुवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में हुआ। बैठक न्यू केबुल टाउन में हुई। इस बैठक में रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह भी मौजूद थे।

    बैठक में यह बताया गया कि घाटशिला के लोग इस हस्ताक्षर अभियान के लिए तैयार हैं। उन्होंने जरूरी तैयारियां कर रखी हैं। यह तय किया गया कि जमशेदपुर से लगभग 100 लोग घाटशिला जाएंगे और वहां के स्थानीय लोगों के साथ मिल कर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएंगे ताकि खड़गपुर रेल मंडल में लेटलतीफ चलने वाली यात्री ट्रेनों की स्थिति में सुधार हो। 24 मई की बैठक के बाद ही यह तय किया जाएगा कि कोलकाता स्थिति रेलवे के महाप्रबंधक से कब मिलना है।

    बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, नीरज सिंह, कंचन डे, त्रिदेव सिंह, अजय कुमार, हनी परिहार आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया
    Next Article झारखंड आंदोलनकारी सम्मान में फर्जीवाड़े का आरोप: सूर्य सिंह बेसरा ने उठाई न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, पथराव की कड़ी निंदा

    October 15, 2026

    एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश

    October 15, 2026

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, पथराव की कड़ी निंदा

    एसआईआर-2026 की समीक्षा, 22 अक्टूबर तक दो बार नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश

    टेल्को उर्दू स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

    दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के एसएसपी ने दिए निर्देश

    श्रमजीवी महिला समिति सह ग्राम स्वशासन अभियान, डुमरिया ने मनाया राष्ट्रीय महिला किसान दिवस

    जुगसलाई में दूषित पेयजल की शिकायत, दो क्षतिग्रस्त जल टैंकों की मरम्मत की मांग

    राजेंद्र नगर न्यू कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग पर विवाद, धार्मिक उल्लंघन के आरोपों को समिति ने बता

    दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी, नहीं होगी लोड शेडिंग अजीत कुमार विद्युत G M

    हरहरगुटु में एटीएम क्षतिग्रस्त करते युवक को पुलिस ने पकड़ा, लोहे की रॉड बरामद

    Chicken Road: Una Nueva Perspectiva en Juegos de Casino Casual

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.