Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुक्तेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप: 23 करोड़ से बन रहे भव्य मंदिर और बायो डाइवर्सिटी पार्क, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मुक्तेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप: 23 करोड़ से बन रहे भव्य मंदिर और बायो डाइवर्सिटी पार्क, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका प्रखंड अंतर्गत झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुक्तेश्वर धाम हरिणा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। मंदिर परिसर में 11 मंदिरों का निर्माण अंतिम चरण में है, वहीं पुराने काली मंदिर और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें भव्य रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी विमद कुमार, सब बीट ऑफिसर, संवेदक एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ पूरे परिसर एवं मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शेष कार्य मेला शुरू होने से पूर्व पूरा करने का निर्देश दिया गया।

     

    राजस्थान के पत्थरों और कारीगरों से तैयार हो रहे भव्य मंदिर

     

    मुक्तेश्वर धाम में राम मंदिर, पार्वती मंदिर, कार्तिक मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, सरस्वती मंदिर, शनि मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और गणेश मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं काली मंदिर एवं शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर उन्हें आकर्षक और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर निर्माण कार्य को विशेष और पारंपरिक स्वरूप देने के लिए राजस्थान से विशेष पत्थर मंगाए गए हैं, जबकि मंदिरों की नक्काशी और निर्माण कार्य के लिए राजस्थान से ही कुशल कारीगर बुलाए गए हैं। मंदिर प्रांगण में हर वर्ष लगने वाले पांच दिवसीय मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर विधायक ने समिति के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

     

    28 हेक्टेयर में बन रहा बायो डाइवर्सिटी पार्क का 80% काम पूर्ण, पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा

     

    मुक्तेश्वर धाम को धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। लगभग 28 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो डाइवर्सिटी पार्क बनाया जा रहा है, जहां 22 कॉटेज और ट्री हाउस तैयार होंगे। इसके अलावा झूले, पाथ-वे, पिकनिक स्पॉट और फव्वारे भी बनाए जाएंगे। हर वर्ष 14 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मुक्तेश्वर धाम मेले में झारखंड समेत चार राज्यों से करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं।

     

    विधायक बोले – संस्कृति और आस्था के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

     

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार संस्कृति, परंपरा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयास और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण मुक्तेश्वर धाम को राज्य सरकार की पर्यटन सूची में शामिल किया गया है तथा इसके सौंदर्यीकरण पर लगभग 23 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर धाम अब राज्य के सर्वश्रेष्ठ धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

     

    मेला शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे करने का निर्देश

     

    निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों, संवेदकों और मंदिर समिति को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मेला शुरू होने से पहले सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर धाम सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आने वाले समय में झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल भी बनेगा। वहीं मुक्तेश्वर धाम के मुख्य पुजारी ने कहा कि पूर्व में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन विधायक संजीव सरदार लगातार इस धाम के विकास के लिए प्रयासरत रहे, जिसके कारण आज इसका भव्य विकास संभव हो पा रहा है।

    इस दौरान मुख्य पुजारी बजरांकन दंडपात, कमिटी के दीपंकर सीट, सागर सीट, अनिरुद्ध नायक, मनोरंजन सरदार, दीपक सरदार, भरत सरदार मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड आंदोलनकारी सम्मान में फर्जीवाड़े का आरोप: सूर्य सिंह बेसरा ने उठाई न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग
    Next Article जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत प्रखंड के तीन पंचायतों में विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित

    Related Posts

    चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

    May 21, 2026

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डाॅo हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ एवं वर्तमान अध्यक्ष डाॅo महामाया प्रसाद ‘विनोद’ डाॅo निर्भीक स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

    May 21, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों व वार्डों का विशेष निरीक्षण

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिमरिया में 50 लाख का अफीम डोडा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें बरामद

    अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डाॅo हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’ एवं वर्तमान अध्यक्ष डाॅo महामाया प्रसाद ‘विनोद’ डाॅo निर्भीक स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

    उपायुक्त के निर्देश पर पंचायतों व वार्डों का विशेष निरीक्षण

    राजीव गांधी पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

    मानगो एनएच-33 में शिव पूजा समिति द्वारा भोक्ता पूजा का आयोजन, देर रात तक चला छाऊ नृत्य

    भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के बीच डालसा ने बांटा ठंडा जल व ओआरएस

    यूसील कॉलोनी में रेस ड्राइविंग का आतंक: बोलेरो से महिला व पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, नशीला पदार्थ मिलने से मामला गंभीर

    चांडिल में नए एसडीपीओ ने संभाला पदभार, नशे के कारोबार पर सख्ती के संकेत

    श्री श्याम कला भवन द्वारा राहगीरों के लिए शुरू की पनशाला

    दिव्यांगजनों के लिए 23 मई को रोजगार शिविर, कई बड़ी कंपनियां लेंगी भाग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.