Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आगामी 26 मई को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गई है। आगामी 26 मई को भुईयांडीह बस स्टैंड स्थित होटल क्रिस्टल के सभागार में आयोजित होने वाली प्रमंडलीय बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के भव्य स्वागत के लिए विशेष स्वागत समिति का गठन किया गया।

    बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, मंच व्यवस्था, स्वागत कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधियों की भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ आगामी रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटें और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, सरयू राय के साथ पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा मानगो पुल के समीप स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे बैठक स्थल पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

    बैठक के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और गोलचक्करों को झंडे-बैनर से सजाने, प्रचार-प्रसार, नगर सज्जा, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, पंजीयन, प्रतिनिधियों के स्वागत, सभागार व्यवस्था और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारियां विभिन्न पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और थाना अध्यक्षों को सौंपी गईं।

    इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलबिंदर सिंह पन्नू, बीर सिंह देवगाम, युवा अध्यक्ष नीरज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, विजय सिंह, दीपक गौड़, मृत्युंजय शर्मा, अर्जुन यादव, लालू गौड़, शमशाद खान, अशोक सिंह, संजीव सिंह और दिनेश सिंह समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश
    Next Article राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    Related Posts

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.