Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जमशेदपुर प्रखंड सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की आयोजित संयुक्त बैठक में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित योजना को हर हाल में 15 जून तक शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार द्वाराआश्वस्त किया गया कि 15 जून तक योजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा।

     

    तेजी से चल रहा कार्य, 60 प्रतिशत घरों तक पहुंचा कनेक्शन

     

    बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि योजना के तहत अभी मेन लाइन का लगभग 550 मीटर तथा राइजिंग लाइन का 800 मीटर कार्य शेष है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 60 प्रतिशत घरों तक जलापूर्ति कनेक्शन पहुंच चुका है, जबकि शेष घरों को अगले 15 दिनों के भीतर जोड़ दिया जाएगा। योजना को समय पर पूरा करने के लिए विधायक ने कार्यस्थल पर दोगुनी मैनपावर लगाकर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए सभी विभागों को युद्धस्तर पर काम करना होगा।

     

    तालमेल से होगा समाधान, जरूरत पड़ी तो खुद पहुंचेंगे विधायक

     

    विधायक संजीव सरदार ने बैठक में मौजूद सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा आने पर उन्हें तत्काल सूचित किया जाए, ताकि उसका त्वरित समाधान निकाला जा सके। विधायक ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर कार्यों की निगरानी करेंगे और बाधाओं को दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल ही जनता को वर्तमान जल संकट और भविष्य की समस्याओं से निजात दिला सकता है।

     

    जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता, बागबेड़ा को स्वच्छ पेयजल जल्द मिलेगा : विधायक

     

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके शुरू होने से लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है।

     

    इस बैठक में अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर प्रमंडल सुनील कुमार, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर भागीरथ कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा
    Next Article जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    Related Posts

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 19, 2026

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    May 19, 2026

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश

    बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा

    बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

    पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा

    चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.