राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता बिरसा चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद के साथ लगभग पांच लाख रुपये की लागत से होने वाले पैबर्स ब्लॉक अधिस्थापन कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दुर्गा पूजा मैदान क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित दुर्गा एवं काली मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि मैदान में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। पैबर्स ब्लॉक बिछने से बरसात के दौरान कीचड़ और अव्यवस्था की समस्या दूर होगी तथा मैदान का सौंदर्य बढ़ेगा।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उनकी अनुशंसा पर मुक्तेश्वर धाम हरिणा, जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर सहित कई प्रमुख स्थलों पर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
कार्यक्रम में पूजा समिति के कृष्णा गोप, मनोज राम, सुब्रत दे, सोमेन मंडल, अमित पाल, महेंद्र सिंह, सतीश सरदार, रंजीत पाल, भानु राणा, तापस मंडल, नरेंद्र कर और मिथुन दे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

