Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां जिले में टाटा- कांड्रा मार्ग के सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एक बार फिर पूरे जोर- शोर के साथ चला. करीब पांच घंटे तक चिलचिलाती धूप में प्रशासनिक टीम मैदान में डटी रही और सर्विस रोड के दोनों ओर हुए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहा.

     

    अभियान की अगुवाई आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह कर रही थीं. उनके साथ आवास बोर्ड की कार्यपालक अभियंता उत्पला सरदार, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, ट्रैफिक प्रभारी राजू, सिटी मैनेजर रवि भारती, गम्हरिया प्रखंड और नगर निगम के अमीन सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

     

    कार्रवाई एस-टाइप चौक से शुरू होकर इमली चौक, शेर-ए-पंजाब, आकाशवाणी चौक होते हुए आशियाना चौक तक चली. इस दौरान सर्विस रोड के दोनों ओर अतिक्रमण की जद में आए अधिकांश अवैध निर्माणों को हटाया गया. कई जगह हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे विरोध ज्यादा देर टिक नहीं सका.

     

    अभियान के दौरान प्रशासन ने साफ कर दिया कि सरकारी सड़क और सर्विस रोड पर किसी भी तरह का अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अतिक्रमणकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी वजह से आम लोगों को परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने को लेकर गंभीर है, ताकि छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराई जा सके. साथ ही लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील भी की गई.

     

    सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान कई बार कार्रवाई रोकने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन उपायुक्त और एसडीओ के स्पष्ट निर्देश के कारण अभियान नहीं रुका. सोमवार को स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने का समर्थन किया था और फुटपाथ दुकानदारों से नाले से पीछे हटकर दुकान लगाने की अपील की थी. इसके बाद मंगलवार को प्रशासन और अधिक सख्ती के साथ मैदान में उतरा. अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष जांच अभियान चलाया और सड़क व सर्विस रोड पर खड़े वाहनों का चालान काटा. ट्रैफिक प्रभारी राजू ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े मिले तो वाहन जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा.

     

    इधर आशियाना चौक में आवास बोर्ड की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के दौरान प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस पर आवास बोर्ड ने संबंधित लोगों को दोबारा नोटिस जारी करने की बात कही है. प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और नगर निगम को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन जगहों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां दोबारा कब्जा न होने पाए. बुधवार को भी अभियान जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन
    Next Article बहरागोड़ा में प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    May 19, 2026

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    May 19, 2026

    भीषण गर्मी में स्वर्णरेखा नदी बनी शहरवासियों की राहत, पानी में अठखेलियां करते नजर आए बच्चे और बड़े

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर के ओम प्रकाश रिंगसिया अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की संविधान संशोधन समिति में शामिल

    भीषण गर्मी में स्वर्णरेखा नदी बनी शहरवासियों की राहत, पानी में अठखेलियां करते नजर आए बच्चे और बड़े

    जब तक ट्रेनें राइट टाइम नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा

    ईश्वर केंद्रित शिक्षा पद्धति की आवश्यकता : आनंद मार्ग

    उपायुक्त के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.