Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    यूसील हॉस्पिटल में दवा की चरमराती व्यवस्था को लेकर मरीजों में भारी नाराजगी है मरीज को दवाई 10 दिनों में भी नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मरीजों ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए यूसिल प्रबंधन से शिकायत की है ।

    दवा के आउटसोर्सिंग कंपनी के के फार्मा को 2 साल का 16 करोड़ का टेंडर दिया गया है लेकिन जब से इन्हें टेंडर मिला है मरीज और पूर्व कर्मचारी काफी परेशान है।

    पूर्व कर्मचारियों को विशेष कर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दवाई के लिए बार-बार यूसील अस्पताल के दवा काउंटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है जिसके कारण उन्हें आर्थिक क्षति और शारीरिक दोनों क्षति हो रही है ।

    इन सब मुद्दे को लेकर यूसिल अस्पताल से कई पूर्व कर्मचारी ओर पेपर में प्रमुखता से मुद्दा को उठाए जाने के बाद यूसिल अस्पताल प्रबंधन

    ने काफी नाराजगी प्रकट करते हुए मंगलवार को यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में यूसिल हॉस्पिटल नरवा पहाड़ के सी एम ओ डॉक्टर कंचन भट्टाचार्य, यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा के सीएमओ डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य,ओर डॉक्टर एस डी एन शर्मा,यूसिल अस्पताल तूरामडीह के सी एम ओ बबीता साहू मैं एक बैठक आपातकालीन बैठक बुलाकर आउटसोर्सिंग कंपनी के के फार्मा के मालिक अनुपम गुप्ता कोबुलाकर कड़ी चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई साथ ही साथ 48 घंटे के अंदर दवा सप्लाई करने का आदेश दिया है अगर टेंडर के अनुसार दवाई सप्लाई नहीं किया गया तो उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी भी दी गई है।

    साथ ही साथ उन्हें दवा जो डॉक्टर लिखते हैं उसको उसके बदले दूसरी दवा नहीं देने की भी हिदायत दी गई सीएमओ ने बताया कि लगभग 40 ब्रांड के दवाई रखने का आदेश दिया गया है।

    स्पेशल हॉस्पिटल के सीईओ ने बताया कि लगातार दवाई समय नहीं देने समय पर नहीं देने से पूर्व कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है लगातार शिकायत मिलने के कारण ही आउटसोर्सिंग कंपनी को कड़ी हिदायत दी गई हे।

    के के फार्मा के द्वारा जुलाई 2025 से यूसील अस्पताल में दवाई की सप्लाई प्रारंभ किया गया था 16 करोड़ का दवाई 2 साल में इन्हें सप्लाई करना है सभी दवाई ब्रांडेड होंगे लेकिन इनके दवाई सप्लाई के बाद से ही संयुक्त यूनियन के नेताओं में भी भारी नाराजगी है और इन्हें हटाकर दूसरी कंपनी को दवाई का टेंडर देने की मांग की गई है।

    साथ ही साथ डॉक्टर ने यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा में वार्ड में एसी लगाने की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द करने का बात कही है।

    सीएमओ के द्वारा कड़ी चेतावनी देने के बाद किसी के के फार्मा के मालिक ने भी टेंडर के अनुसार दवाई सप्लाई करने का आश्वासन दिया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
    Next Article हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.