राष्ट्र संवाद संवाददाता
नगर निगम एवं आवास विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन में करीब 1.74 करोड़ की लागत से शनिवार को दो योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वार्ड तीन के सतवाहिनी, जमालपुर के हेवन टावर के समीप स्थित तालाब का करीब 70 लाख 22 हजार रुपए से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। साथ ही, 1.03 करोड़ की लागत से लोहार टोला के समीप स्थित तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य का शिलान्यास शनिवार को वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी और झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव बंकिम चौधरी ने विधिवत नारियल फोड़कर और शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस मौके पर पार्षद ने बताया कि इन तालाबों के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार से बस्ती वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही, जल संचयन भी हो पाएगा। इस मौके पर शारदा देवी, प्रीति चक्रवर्ती, मधु सिंह, कमला देवी, अशोक सिंह, अरविंद मेहता, बंशी दास, उत्पल चौधरी, शंभू कर्मकार, अभिजीत दास समेत काफी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी उपस्थित थे।

