राष्ट्र संवाद संवाददाता
जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह को बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सम्मानित किया।
विद्यालय के छात्र शंकर गिरी ने मैट्रिक परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में उपायुक्त द्वारा शंकर गिरी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिले भर के आईसीएसई, सीबीएसई एवं जैक बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं सहित जिला स्तर पर टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मान मिला।
गौरतलब है कि जीसीजेडी उच्च विद्यालय के कुल 308 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल को दर्शाता है।

