राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। प्रेम नगर में मुहल्ले की सभी महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित हुईं और सामूहिक रूप से वट सावित्री पूजा संपन्न की। महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर विधिवत पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली ओपी थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और जिंदा गोली भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी, अंसारनगर में खाना खाने घर जा रहे माइक्रो फाइनेंस कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट कर ली थी। घटना के बाद कपाली ओपी में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता काण्ड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ वट सावित्री पूजा की। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में मंदिर पहुंचीं तथा वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा धागा बांधकर परिक्रमा की और फल, फूल, सिंदूर एवं प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान पंडित जी ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई, जिसे महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की। मंदिर परिसर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुआबेड़ा गांव में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज और धार्मिक आस्था के साथ वट सावित्री पूजा की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।सुबह से ही गांवों के वट वृक्षों के पास पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया गया। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पारंपरिक तरीके से पूजा की और व्रत का पालन किया। पूजा में महिलाओं ने फल,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पदों के सृजन एवं संशोधन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह पहल अदिवासी कुड़मि समाज, केंद्रीय समिति की ओर से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर की है एवं अपने पत्र के साथ समिति द्वारा दिए गए पत्र को भी संलग्न किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के स्नातकोत्तर विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को भुईयाडीह के लिट्टी चौक से मानगो एनएच-33 को जोड़ने के लिए स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि तय समय में परियोजना पूरी करने के लिए मानव बल, मशीनों और संसाधनों की संख्या बढ़ानी होगी। सरयू राय ने बताया कि पुल निर्माण में देरी का मुख्य कारण डिज़ाइन में बदलाव रहा। प्रारंभिक डिज़ाइन में मानगो की ओर पुल का अंतिम खंभा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को केंद्र द्वारा प्रेषित (MRP से संबंधित)ज्ञापन सौंपा गया।ग्राहक पंचायत के विषय में बताया और इस राष्ट्र व्यापी मुहिम के विषय मे भी उन्हें बताया गया।ज्ञापन प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमती एंजिल उपाध्याय, डॉ अनिता शर्मा,पप्पू सिंह ,प्रीति सिंह और सरोज कुमारी के द्वारा उन्हें सौंपा गया।ज्ञात हो कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा पूरे राष्ट्र में एक एम आर पी हो,पैकेट पर लागत मूल्य भी अंकित हो इस विषय पर इस मई माह में एक मुहिम शुरू की गई है।इसके लिए 25 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सभी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक, भारी अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन संगठन के कोल्हान सचिव पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की लापरवाही के कारण लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कपाली ओपी अंतर्गत आपसी रंजिश को लेकर मानगो थाना क्षेत्र के युवक की चापड़ से हमला मामले में अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल. मानगो थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 09 अगस्त 2025 को करीब दोपहर 2:30 बजे नगर परिषद के सामने स्थित पुल के पास मानगो निवासी एक युवक पर गोलमुरी के कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में चांडिल (कपाली ओपी) थाना…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में यूसिल प्रबंधन के खिलाफ स्थानीय ग्राम सभाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है. नांदूप और तुरामडीह ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर विस्थापित एवं प्रभावित मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय, अवैध वसूली और पर्यावरणीय समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सभा नांदूप द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यूसिल के ठेकेदार द्वारा विस्थापित परिवारों के करीब 10 मजदूरों को बिना किसी ठोस कारण के काम से हटा दिया गया. ग्राम सभा का कहना है कि 18 मार्च 2026…
