Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    कपाली ओपी थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई लूटकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और जिंदा गोली भी बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी, अंसारनगर में खाना खाने घर जा रहे माइक्रो फाइनेंस कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट कर ली थी। घटना के बाद कपाली ओपी में कांड दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तारिक कुरैशी उर्फ अयान कुरैशी को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तार आरोपी डेमडुबी, अंसार अंसारनगर का रहने वाला बताया गया है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की।

    पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 में हुए जब्बार अंसारी हत्याकांड में भी फरार चल रहा था और पिछले सात वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।

    *बरामद सामान*

    7.65 एमएम का एक लोडेड पिस्टल

    7.65 एमएम की एक जिंदा गोली

    छापेमारी दल में शामिल ओपी प्रभारी

    धीरंजन कुमार

    रंजीत कुमार सिंह, पु.अ.नि.

    मनोज कुमार मिश्रा, अनुसंधानकर्ता

    टाइगर मोबाइल के जवान

    तकनीकी शाखा की टीम

    पुलिस आरोपी से पूछताछ क्रम में कुछ अहम सुराग हाथ लगे है,जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावित्री की कथा, वट वृक्ष की छांव और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना
    Next Article पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना संग श्रद्धा से मनाया गया वट सावित्री पूजा पर्व

    Related Posts

    फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    May 16, 2026

    जेएसएफसीआई गोदाम व पीएचसी फतेहपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    May 16, 2026

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन मनोज कुमार बने अध्यक्ष

    May 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अर्जुन मुंडा की अनदेखी: झारखंड में प्रशासनिक शिष्टाचार पर गंभीर सवाल

    फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

    जेएसएफसीआई गोदाम व पीएचसी फतेहपुर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

    डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन मनोज कुमार बने अध्यक्ष

    जिलेभर की पंचायतों में चला निरीक्षण अभियान, योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी गई

    पालाजोरी पंचायत का निरीक्षण, पंचायत स्तर पर सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश

    नई शिक्षा नीति के विरोध में AISF का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

    सांसद कालीचरण सिंह ने बीमार बच्ची के इलाज हेतु बढ़ाया मदद का हाथ

    दलमा की तलहटी के तीन इलाके बनेंगे आकर्षण का केंद्र डीएफओ के साथ विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, पार्क, तालाब, पाथ-वे और चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर सहमति

    श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में अमवस्या पूजा सपंन्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.