राष्ट्र संवाद संवाददाता
काण्ड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शनिवार को महिलाओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ वट सावित्री पूजा की। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में मंदिर पहुंचीं तथा वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा धागा बांधकर परिक्रमा की और फल, फूल, सिंदूर एवं प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान पंडित जी ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई, जिसे महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की मंगलकामना की। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल से देर तक गूंजता रहा।

