Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग
    जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पदों के सृजन एवं संशोधन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह पहल अदिवासी कुड़मि समाज, केंद्रीय समिति की ओर से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर की है एवं अपने पत्र के साथ समिति द्वारा दिए गए पत्र को भी संलग्न किया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के स्नातकोत्तर विभाग तथा विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में विगत कई वर्षों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुरमाली भाषा में अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस भाषा में शैक्षणिक पदों का सृजन नहीं किया गया है। इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भाषाओं में शैक्षणिक पदों के सृजन का निर्णय लिया गया था, जिसमें कुरमाली भाषा के लिए भी पद सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। बावजूद इसके, वर्तमान में विभाग द्वारा निर्गत संकल्प में कुरमाली भाषा के पदों का समुचित उल्लेख नहीं होना चिंता का विषय है।

     

    पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि कुरमाली भाषा झारखंड की द्वितीय राजभाषा है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मातृभाषा आधारित शिक्षा को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग एवं संबंधित महाविद्यालयों में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पदों का शीघ्र सृजन एवं संशोधन आवश्यक है।

     

    उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे क्षेत्रीय भाषा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। विधायक पूर्णिमा साहू ने उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार तथा कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा पुल और फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार पर सरयू राय ने जताई चिंता
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    July 3, 2026

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.