Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    यूजीसी के निर्देश के आलोक में सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा 15 से 23 मई तक प्रतिदिन अलग अलग थीम पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
    हमें पर्यावरण बचाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा- डाॅ ब्रज मोहन पट पिंगुआ, कुलपति, सोना देवी विश्वविद्यालय

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विवेकानन्द सभागार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पट पिंगुआ ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण बचाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा. व्यक्तिगत रूप से प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से बंद करना होगा तथा उर्जा संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा.
    कुलसचिव डाॅ नित नयना ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी के निर्देश के आलोक में सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा 15 से 23 मई तक प्रतिदिन अलग अलग थीम पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कुलसचिव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (WED) 2026 के पूर्व-अभियान के दौरान मिशन LIFE गतिविधियों के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC), मिशन LIFE पहल के तहत 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस (WED) 2026 के लिए एक राष्ट्रव्यापी पूर्व-अभियान आयोजित कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का विषय “जलवायु परिवर्तन” (Climate Change) है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ जीवन शैली को बढ़ावा देना और विभिन्न संस्थानों तथा समुदायों में “ग्रह-हितैषी कार्यों” (pro-planet actions) को प्रोत्साहित करना है।
    इसी के मद्देनजर सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला द्वारा 15 मई से 23 मई तक प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. ये क्षेत्र हैं: ऊर्जा बचाने, जल बचाने, एकल-उपयोग प्लास्टिक को ‘ना’कहने तथा अपशिष्ट एवं ई-अपशिष्ट कम करने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा. विश्वविद्यालय परिसर में स्थिरता से जुड़े अभियान, जिनमें ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और ई-अपशिष्ट में कमी लाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान विश्वविद्यालय में कुरमाली भाषा के शैक्षणिक पद सृजन की मांग हुई तेज, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने की रखी मांग
    Next Article छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.