Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र
    Headlines जमशेदपुर राष्ट्रीय शिक्षा

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्र विरोधी नियम न बनाएं, नहीं तो आंदोलन होगा उग्र : युवा जेडीयू
    क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र
    जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में शुक्रवार को वॉयस ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैनर तले युवा जेडीयू के नेतृत्व में ग्रैजुएट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा जेडीयू नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में छात्रों ने उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया तथा मांग पत्र सौंपा।
    प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन ने प्रधान सचिव से उनकी मुलाकात रोकने के लिए पीछे के गेट से उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने इसका विरोध किया और अपनी बात रखने में सफल रहे।
    छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय द्वारा लागू किया जा रहा क्लस्टर सिस्टम छात्र हित में नहीं है। इसके तहत जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के कला एवं विज्ञान संकाय को शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर एलबीएसएम कॉलेज तथा ग्रैजुएट कॉलेज के विज्ञान संकाय को को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे हजारों छात्रों, खासकर छात्राओं को परेशानी होगी।
    छात्रों का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत क्लस्टर सिस्टम विषय आधारित होना चाहिए, न कि पूरे संकाय को दूसरे कॉलेज में स्थानांतरित करने वाला। उन्होंने कहा कि मानगो जैसे क्षेत्र, जिसकी आबादी लगभग 3.5 लाख है, वहां केवल एक सरकारी कॉलेज है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्रों और छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी और कई परिवार आर्थिक व सामाजिक कारणों से उनकी पढ़ाई बंद करा सकते हैं।
    मांग पत्र में छात्रों ने प्रमुख रूप से वर्कर्स कॉलेज और ग्रैजुएट College में पहले की तरह सभी विषयों को पुनः बहाल करने, शहर में पीजी शिक्षा जारी रखने और छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की।
    इस दौरान युवा जेडीयू नेता हेमंत पाठक ने कहा, “एयर कंडीशनर वाले कमरों में बैठकर छात्र विरोधी नियम नहीं बनाए जाने चाहिए। सरकार पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करे, फिर नई नीतियां लागू करे। यदि छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार और कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Next Article मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    Related Posts

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    July 3, 2026

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    July 3, 2026

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

    सरयू के नेतृत्व में सोनारी, बिष्टुपुर, कदमा, मानगो, साकची में स्वतःस्फूर्त बंद

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.