राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को केंद्र द्वारा प्रेषित (MRP से संबंधित)ज्ञापन सौंपा गया।ग्राहक पंचायत के विषय में बताया और इस राष्ट्र व्यापी मुहिम के विषय मे भी उन्हें बताया गया।ज्ञापन प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमती एंजिल उपाध्याय, डॉ अनिता शर्मा,पप्पू सिंह ,प्रीति सिंह और सरोज कुमारी के द्वारा उन्हें सौंपा गया।ज्ञात हो कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा पूरे राष्ट्र में एक एम आर पी हो,पैकेट पर लागत मूल्य भी अंकित हो इस विषय पर इस मई माह में एक मुहिम शुरू की गई है।इसके लिए 25 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर भी सभी जमा हो रहे है।अपने अपने स्तर से सभी जगहों पर ज्ञापन देना,ग्राहक जागरूकता हेतु गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

