राष्ट्र संवाद संवाददाता
नो एंट्री के समय मौत वन कर दौड़ रही है बड़ी-बड़ी हाईवे जादूगोड़ा में। भाजपा की चेतावनी भी नहीं आ रही है काम
जादूगोड़ा का मुख्य सड़क अब लोगों के लिए सुरक्षित नहीं रहा है रोजाना लोग यहां दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं इसका मुख्य कारण यह है कि सुबह से ही यहां मौत बनकर बड़ी-बड़ी हाईवा गाड़ी ओवरलोड होकर पत्थर लदी हुई मुख्य सड़क पर काफी तेजी से दौड़ रही है। 20अप्रैल सोमवार को जादूगोड़ा के प्रमुख एल आई सी एजेंट सुधीर कश्यप इस हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल बाल बच गए लोगों की सक्रियता से इनकी जान बच गई वही हाईवे चालक के ऊपर लोगों में काफी नाराजगी है लोगों ने काफी हंगामा किया वही ओवरलोड हाईवा की शिकायत जादूगोड़ा थाना से भीकी गई। हाईवे को रोककर ग्रामीणों का कहना है कि रोज यहां सुबह से स्कूली बच्चे, यूसिल में काम करने वाले लोग आना-जाना करते हैं लेकिन नो एंट्री के समय धड़ले से भीड़ भाड़ भरे सड़क पर यहां काफी हाई स्पीड में हाईवे दौड़ती हैं जिसमें कई ड्राइवर का लाइसेंस भी नहीं होता है।
ओवरलोड हाईवा होने के कारण सड़क भी काफी जर्जर होते जा रहे हैं पुलिया भी टूट रहे हैं रोजाना सुबह से ही लगभग 50 से 100 ट्रिप कई पत्थर की गाड़ियां ओवरलोड चलती हैं और कई बड़े-बड़े गाड़ियां भी इसमें नो एंट्री के समय चल रही।
वही हाईवे चालकों का कहना है कि हम लोगों का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा हमारे सेटिंग पुलिस प्रशासन से लेकर डीटीओ ऑफिस तक है उन्हें मोटा नजराना दिया जाता है।
बंगाल की भी कई गाड़ियां यहां ओवरलोड चलती है।
जादूगोड़ा पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल।
लगातार नो एंट्री के समय बड़े-बड़े गाड़ियों के चलने पर जादूगोड़ा पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं जान जा रही है लेकिन पुलिस के द्वारा इन नो एंट्री के समय गाड़ियों को रोका नहीं जा रहा है कई बार इसके लेकर आंदोलन भी किया गया है ।
जादूगोड़ा पुलिस को भी भाजपा नेताओं ने मनोज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पत्र देकर नो एंट्री के समय गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है।
गाड़ियों पर रोक नहीं लगाने से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अधीक्षण अभियंता का कार्यालय बराज अंचल, गालूडीह ।
वही गालूडीह बराज से होकर बड़ी-बड़ी ओवरलोड हाईवा पार होने से बेराज क्षतिग्रस्त होने की संभावना हे।

