रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, खूबसूरत राखियों की बढ़ी मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन, रंग और आकर्षक कारीगरी वाली राखियां ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए विशेष रूप से कार्टून कैरेक्टर, रंग-बिरंगे मोतियों और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां दुकानों पर सजाई गई हैं। वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए स्टाइलिश एवं डिजाइनर राखियों की भी अच्छी मांग देखी जा रही है।

राखी बाजार में इस बार छोटे-बड़े हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ राखियों की खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पर्व को लेकर बाजारों में उत्साह का माहौल है।

