Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका के हाता बिरसा चौक स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के निरीक्षण और निर्देश के बाद प्रशासन एवं विभागीय अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। विधायक द्वारा निर्माण कार्य में पाई गई खामियों और डिजाइन संबंधी सुझावों के बाद अब नक्शा तैयार करने वाली कंसल्टेंसी एजेंसी को डिजाइन में पुनः बदलाव करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर पर इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है ताकि परियोजना को और अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

     

    रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी, अतिरिक्त शौचालय और किचन का भी होगा निर्माण

     

    जानकारी के अनुसार विधायक संजीव सरदार ने बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स के ऊपरी तल्ले का बेहतर उपयोग करने को कहा था। विधायक के निर्देश के बाद अब भवन के ऊपरी हिस्से में आधुनिक रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है। इसके साथ ही ऊपर के हिस्से में एक अतिरिक्त शौचालय और किचन का भी निर्माण होगा। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

     

    यात्रियों और व्यवसायियों को मिलेगा बहुउद्देश्यीय सुविधा केंद्र

     

    विधायक ने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में केवल बस स्टैंड तक सीमित न रहकर इसे एक आधुनिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में भी आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत कॉम्प्लेक्स को ऐसा स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे यात्रियों, दुकानदारों और आम लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

     

    गुणवत्ता और जनसुविधा पर विशेष जोर

     

    विधायक संजीव सरदार ने विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजाइन में जो भी तकनीकी खामियां सामने आई हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर कार्य को तय समय पर पूरा किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया है कि विधायक के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संशोधित डिजाइन पर जल्द कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि यह परियोजना क्षेत्र के लिए एक मॉडल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा
    Next Article नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में मनाई गई महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर की जयंती, युवाओं को देशभक्ति और साहस का दिया संदेश

    Related Posts

    साइबर थाना जामताड़ा की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    May 15, 2026

    पेयजल आपूर्ति और चापाकल मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साइबर थाना जामताड़ा की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    पेयजल आपूर्ति और चापाकल मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश

    मत्स्य संपदा योजना में पारदर्शी चयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    बोलानी थाना से कुछ ही पर बंद दुकान मे सुरंग बनाकर चोरो ने चोरी की

    केरूआडूंगरी पंचायत की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री महोदया से मिले मुखिया कान्हु मुर्मू

    नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में मनाई गई महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर की जयंती, युवाओं को देशभक्ति और साहस का दिया संदेश

    विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.