Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर स्थित जमशेदपुर कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने के एक मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ. कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग के पास फोटोकॉपी और दस्तावेज तैयार करने की आड़ में संचालित एक दुकान पर अधिवक्ताओं ने छापामारी कर इसका पर्दाफाश किया. इस दौरान कुछ लोगों को पकड़कर बार काउंसिल के पदाधिकारियों के समक्ष पेश किया गया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय वकीलों को उस समय संदेह हुआ जब एक व्यक्ति के पास मौजूद शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी नजर आई. पूछताछ के बाद अधिवक्ताओं का एक समूह संबंधित दुकान तक पहुंचा और वहां रखे कागजात की जांच की. जांच में सामने आया कि फोटोकॉपी सेवा के नाम पर दुकान में कथित रूप से फर्जी एफिडेविट तैयार किए जा रहे थे. अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर और नकली मुहरों का इस्तेमाल किया जा रहा था.

    तैयार शपथ पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद
    छापेमारी के दौरान दुकान से कई संदिग्ध मुहरें, पहले से तैयार शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. अधिवक्ताओं का कहना है कि यह काम लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चल रहा था और बड़ी संख्या में लोगों को कानूनी दस्तावेजों के नाम पर गुमराह किया गया हो सकता है. मामले के उजागर होने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा कथित रैकेट जमशेदपुर SSP कार्यालय और परिवहन विभाग कार्यालय के समीप संचालित हो रहा था. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं.

    निष्पक्ष जांच की करेंगे मांग
    अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ गंभीर अपराध है.
    अधिवक्ताओं ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा. आसपास संचालित अन्य संदिग्ध दुकानों की जांच की मांग करेगा. पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने नकली दस्तावेज तैयार किए गए.

    अधिवक्ताओं ने पकड़ा जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।
    Next Article विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    Related Posts

    बोलानी थाना से कुछ ही पर बंद दुकान मे सुरंग बनाकर चोरो ने चोरी की

    May 15, 2026

    केरूआडूंगरी पंचायत की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री महोदया से मिले मुखिया कान्हु मुर्मू

    May 15, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में मनाई गई महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर की जयंती, युवाओं को देशभक्ति और साहस का दिया संदेश

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी थाना से कुछ ही पर बंद दुकान मे सुरंग बनाकर चोरो ने चोरी की

    केरूआडूंगरी पंचायत की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को लेकर मंत्री महोदया से मिले मुखिया कान्हु मुर्मू

    नारायण प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में मनाई गई महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर की जयंती, युवाओं को देशभक्ति और साहस का दिया संदेश

    विधायक के निर्देश के बाद हाता बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के डिजाइन में होगा बदलाव, ऊपरी तल्ले में रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल निर्माण की तैयारी, प्रशासन और विभाग रेस

    जमशेदपुर में फर्जी एफिडेविट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, अधिवक्ताओं ने पकड़ा

    जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड एवं एलिफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में दालमा सेंचुरी के मकुलाकोच में तीन दिवसीय “अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ।

    सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.