राष्ट्र संवाद संवाददाता
सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल और अवध डेंटल कॉलेज अस्पताल के द्वारा सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल, वर्मा माइंस में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों के नेत्रों की एवं अवध डेंटल क्लिनिक के चिकित्सक द्वारा उनके दांतों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। इस शिविर का करीब 300 बच्चों नें लाभ उठाया जिसमे 30 बच्चों की आँखों में पावर की समस्या पाई गई। साथ ही 50 बच्चों के दांतो में ब्रश के दौरान ब्लीडिंग और दांतो के सड़न की समस्या मिलने पर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर संस्था की संस्थापक सदस्य सह सचिव मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसके आयोजन में स्कूल की प्राचार्या आरती अगम प्रकाश, स्कूल के स्वामी ईस्ट प्रेमानंद जी महाराज आदि का योगदान रहा। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सूरज जी, महामंत्री गंगाधर पांडे आदि भी उपस्थित रहे। इसके आयोजन में त्रिनेत्रम और अवध डेंटल हॉस्पिटल की टीम के अलावा समाजसेवी और पूर्व विधायक प्रत्याशी कंचन सिंह, आशा सिंह, विद्यालय की उप प्राचार्या रश्मि, शिक्षिका स्वीटी, निशिता, संजना, अस्मिता, अमृता और रिया आदि का सहयोग रहा।

