राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया स्टेशन के समीप बड़ा गम्हरिया मौजा के मोहन नगर सोसाइटी के पास सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह के नेतृत्व में सरकारी बोर्ड लगाकर निर्माण एवं क्रय विक्रय पर पूर्ण पाबंदी लगाया गया। अंचल निरीक्षक ने बताया कि उपायुक्त द्वारा मिले निर्देश के अनुसार अतिक्रमित सरकारी भूमि के अतिक्रमण के मामले में जांच कर एक रिपोर्ट सौंप गई थी। उसके बाद बुधवार को चिन्हित सरकारी भूमि गम्हरिया बड़ा गम्हरिया मौजा के थाना संख्या 66, खाता संख्या 753, प्लॉट संख्या 3455 के 0.86 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 3456 के 4.08 एकड़ भूमि…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता संत कबीर सेवा संस्थान गम्हरिया के सचिव सह शिक्षाविद वाईके राय का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे विगत करीब एक माह से राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाजरत थे। उनके निधन की खबर पाकर क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिहार के वैशाली जिले के मछुआ मिर्जानगर ले जाया गया जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राष्ट्र संवाद संवाददाता सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं की वर्ष 2026 की परीक्षा में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय से इस वर्ष 12वीं पीसीएम की परीक्षा में कुल 32 बच्चे सम्मिलित हुए थे जिसमें 31 बच्चे सफल रहे। इसमें 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंश राज विद्यालय टॉपर रहा जबकि 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुहाना कुमारी महतो द्वितीय और 82.6 प्रतिशत लाकर वृष्टि पात्रा तृतीय टॉपर रही। उसी प्रकार, 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में शामिल हुए 38 बच्चों में सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्या शर्मा विद्यालय टॉपर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह प्रखंड के बीडीओ ने बुधवार दोपहर आदरडीह और चलियामा पंचायत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सचिवालय पहुंचकर उन्होंने सरकारी अभिलेखों की जांच की तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई पंजियों में प्रविष्टियां अधूरी मिलने पर उन्हें तत्काल अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ अभिनव कुमार ने इश्यू रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर और इंडेक्स रजिस्टर की जांच की। वहीं वित्तीय पारदर्शिता को लेकर कैशबुक का सरकारी बैंक खातों से मिलान किया गया। उन्होंने पंचायत कर्मियों को अभिलेखों को नियमित रूप से संधारित करने की हिदायत दी। मनरेगा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ कला के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जीवन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बुधवार को राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छऊ कलाकारों की समस्याओं, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनर्जीवन, कलाकारों के लिए पेंशन, बहुउद्देशीय कला भवन निर्माण तथा युवाओं को पारंपरिक कला से जोड़ने के मुद्दे उठाए। श्री चौधरी ने कहा कि सरायकेला की छऊ कला झारखंड की गौरवशाली पहचान है और इसके संरक्षण के लिए ठोस पहल जरूरी है। उन्होंने सरायकेला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में जेवियर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम इस वर्ष शानदार उपलब्धियों के रूप में सामने आया। विद्यालय की छात्रा रिचा सिंह ने विज्ञान संकाय (पीसीबी) में 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। रिचा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता तथा नियमित अध्ययन को दिया। दूसरे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता लगभग एक वर्ष के बाद संयुक्त ग्राम सभा समिति के ग्राम प्रधान, वन अधिकार अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा एच सी एल को ग्राम सभा रजिस्टर औपचारिक रूप से जमा किया गया। इस अवसर पर रुवाम।गांव ग्राम के प्रसिद्ध ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया है ना ही अपनी सहमति जताई गई हे उन्होंने बताया कि उनकी नाराजगी का कारण यह है कि एच सी एल प्रबंधन के द्वारा कंपनी से निकलने वाली विषाक्त जल से नदी नाला को प्रदूषित किया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है । चर्म…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल ब्रह्माकुमारीज़ शाखा की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चार दिवसीय ‘डिवाइन वर्चुज़ समर कैंप’ का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। इस शिविर के पहले दिन कक्षा 3 से 8वीं तक के 50 से अधिक बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के मुख्य उद्देश्य और गतिविधियाँ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की आंतरिक शक्तियों को जागृत करना और उन्हें एक स्वस्थ मन व शरीर के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान बच्चों को निम्नलिखित *महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जा रही है* सकारात्मक आदतें: बच्चों को सुबह जल्दी उठना, माता-पिता को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। पंचायती राज विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जहां करीब 40 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने भवन के डिजाइन एवं पानी रिसाव जैसी तकनीकी खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और संवेदक को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा और नियमित निगरानी…
राष्ट्र संवाद संवादाता जादूगोड़ा यूसीआईएल में इन दिनों केवल टेलिंग पोंड और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर ही नहीं, बल्कि शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली और अनुभव को लेकर भी अंदरूनी स्तर पर गंभीर बहस चल रही है। कर्मचारियों, अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या वर्तमान नेतृत्व यूसीआईएल जैसे बड़े और जटिल खनन आधारित सार्वजनिक उपक्रम की चुनौतियों के अनुरूप पर्याप्त औद्योगिक अनुभव रखता है। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वर्तमान सीएमडी डॉ. के. आनंद राव का अधिकांश अनुभव वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रयोगशाला आधारित कार्यों से जुड़ा रहा है। संगठन के भीतर यह चर्चा है…
