Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्मा*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत चांडिल प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों का गुरुवार को विधायक सविता महतो ने शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं की शुरुआत की।

    विधायक ने बताया कि बानसा-रेयारदा पथ – लपाईबेड़ा से गुटीउली देवरागोड़ा तक 2.8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं एनएच-33 से हुमीद गांव तक 1.47 किलोमीटर सड़क 84 लाख रुपये की लागत से बनेगी। दोनों योजनाओं पर कुल 3 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होंगे।

    इस मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी तथा गांवों के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

    कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, बैधनाथ टुडू, शंकर लायेक, कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, लंबोदर महतो, मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, अरुण टुडू, राहुल वर्मा, कुनाराम मांझी, सुखलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    चौका में फूलों-झानो मूर्ति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

    इधर, चांडिल प्रखंड के चौका पंचायत भवन के समीप विधायक योजना से निर्मित क्रांतिकारी वीर फूलों-झानो मूर्ति स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन भी विधायक सविता महतो ने गुरुवार को किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विधायक ने बताया कि 4 लाख 69 हजार 700 रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि वीरांगना फूलों-झानो का बलिदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और ऐसे स्थलों का संरक्षण नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    May 14, 2026

    बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का भव्य शुभारंभ, 190 भोक्ताओं ने लिया संकल्प

    May 14, 2026

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का भव्य शुभारंभ, 190 भोक्ताओं ने लिया संकल्प

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    कांड्रा में होटल से चोरी, नशेड़ियों के गिरोह पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.