राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गु के समीप विभिन्न गांवों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया,यह कार्रवाई उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के आदेश पर की गई,जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग नीरज कुमार की टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह,चाकुलिया एवं हमसदा टोला में अवैध महुआ शराब निर्माण को लेकर छापेमारी की,अभियान के दौरान टीम ने कुल 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया,छापामारी के क्रम में विभाग ने लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की,बरामद अवैध शराब और जावा महुआ को नियमानुसार जप्त कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।
उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब निर्माण,भंडारण और बिक्री में संलिप्त अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंडू उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है,
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा .

