Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क निर्माण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने शुरू किया सड़क निर्माण

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुता गांव में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही सड़क निर्माण की जिम्मेदारी उठा ली। वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने विधायक, सांसद, मंत्री और मुखिया तक कई बार गुहार लगाई, आवेदन दिए, लेकिन समाधान नहीं होने पर गांव के लोगों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

    ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर प्रत्येक घर से करीब 500 रुपये चंदा लेने का निर्णय लिया। इसके बाद करीब 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया। सड़क निर्माण में ग्रामीण खुद श्रमदान करते नजर आए। गांव के कई ट्रैक्टर और हाइवा से मिट्टी लाकर सड़क की भराई की गई।

    ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण बारिश के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, बच्चों को स्कूल भेजने और रोजमर्रा के कार्यों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई पहल नहीं हुई।

    सड़क निर्माण कार्य में लालटू महतो, कार्तिक सिंह मुंडा, विवेक महतो, सुभाषचंद्र महतो, राजेश महतो, जुगल महतो और बरन सिंह मुंडा समेत कई ग्रामीण जुटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मजबूरी में उन्हें अपने पैसे से सड़क बनानी पड़ रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण
    Next Article Next Post

    Related Posts

    पोटका में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

    May 12, 2026

    संजीव सरदार ने किया 72 लाख की चेकडैम योजना का शिलान्यास, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

    May 12, 2026

    बंगाल में परिवर्तन की आहट, जनता खोज रही ‘बुलडोजर बाबा’ योगी को : रीता सिंह

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर

    ईंट भट्ठे पर चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लीटर अपमिश्रित शराब समेत तीन गिरफ्तार

    पॉलीमर : कल, आज और कल’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, स्मार्ट पॉलीमर को बताया भविष्य की जरूरत

    संजीव सरदार ने किया 72 लाख की चेकडैम योजना का शिलान्यास, किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

    बंगाल में परिवर्तन की आहट, जनता खोज रही ‘बुलडोजर बाबा’ योगी को : रीता सिंह

    सानबासा में भूमिज समाज की जागरूकता बैठक, जनगणना में सही पहचान दर्ज कराने का आह्वान

    गम्हरिया लाल बिल्डिंग से दुर्गापूजा मैदान तक 15 मई से चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    सामाजिक संस्था अस्तित्व के शिविर में 200 बच्चों की हुई नेत्र जाँच

    यूसील तुरामडीह माइंस में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, पिंटू चाकिया पर अवैध वसूली के आरोप; आंदोलन की चेतावनी

    एचसीएल पर विषाक्त पानी छोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.