राष्ट्र संवाद संवाददाता
कपाली ओपी थाना कांड संख्या 68/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मो. शाहिद (36) को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। आरोपी डैमडुबी, अंसारनगर, थाना चाण्डिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम एवं गौवंशीय पशु हत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

