राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। जहाँ केरुवा डूंगरी पंचायत के बाहरदाढ़ी गांव की मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने पूरे गांव को परेशानी में डाल रखा है, लेकिन इसका हाल जानने वाला कोई नहीं हे।
बाहरदाढ़ी गांव की यह सड़क अब सिर्फ एक रास्ता नहीं,
बल्कि लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत बन चुकी है। खराब जर्जर सड़क, जहाँ- तहाँ सड़को पर बड़े- बड़े गड्ढे के कारण यहां आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है। स्कूली बच्चे,स्थानीय लोग, वाहन चालक
गर्भवती महिलाओं और बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाना चुनौती बन गया है। बारिश के मौसम में सड़क पर चलना काफ़ी दिक्क़त होती हैं स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि और प्रशासन को कई बार इसकी शिकायत भी किया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई सूद लेने पहुंचा।
स्थानीय ग्रामीण विख्यात वीर सिंह सरदार ने कहा की सड़क खराब होने के कारण काफी दिक्कत का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है आए दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से
हमारी अपील है की पोटका विधानसभा के बाहरदाढ़ी गांव की सड़क को प्राथमिकता लेकर तुरंत ठीक कराया जाय, ताकि विकास की बात सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे।

