राष्ट्र संवाद, संवाददाता
सामाजिक संस्था अस्तित्व के सौजन्य से त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल आदित्यपुर की ओर से बीपीएम हाई स्कूल बर्मामाइंस में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। गया। शिविर में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम में शामिल मनीष राज, अनिमा घोष, कुकुम सिंह, दीप्ति आदि द्वारा छात्रों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। शिविर का आयोजन अस्तित्व संस्था की संस्थापक सदस्य सह सचिव मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में किया गया। शिविर में करीब 200 बच्ची की नेत्र जांच की गई। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकशिक्षिकाओं की नेत्र जांच भी की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से जेडीयू के महामंत्री गंगाधर पांडे उपस्थित थे। शिविर के सफल आयोजन में स्कूल की प्राचार्या रंजीता गांधी, मोना भूमिज, अरविंद कुमार रवानी, चंचल सिंह, सुचित्रा महतो, सुदीप्ति कुमारी आदि का प्रमुख योगदान रहा।

