Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद, संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बोकारो कार्यक्रम से लौटने के दौरान चांडिल में भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक चर्चा की। इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। झालमुड़ी के साथ आयोजित अनौपचारिक चर्चा में पुरुलिया, झाड़ग्राम, जंगलमहल और बांकुड़ा समेत झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों की एसटी-एससी सीटों पर भाजपा की सफलता पर चर्चा की गई। मौके पर बलरामपुर भाजपा नेता हीरालाल बर्मन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चंपाई सोरेन को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में चंपाई सोरेन…

Read More

13 वर्षों से मठिया की पहचान बनी गाय के गायब होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश इलाके में मवेशी तस्करी पर फिर उठे सवाल ? राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल थाना क्षेत्र के साधु बांध मठिया से “गंगा” नामक प्रसिद्ध गाय के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मठिया के महंत इंद्रानंद सरस्वती ने सोमवार को चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा को लिखित शिकायत सौंपकर गाय की बरामदगी की मांग की है। महंत ने बताया कि 13 वर्ष पुरानी गाय “गंगा” बीते 5 मई 2026 को रोज की तरह चरने निकली थी, लेकिन देर…

Read More

घाघीडीह पंचायत में दो विकास कार्यों से हज़ारो ग्रामीणों को मिलेगा फायदा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा एवं सार्थक प्रयास से आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का शिलान्यास किया। नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से होने वाले इन कार्यों पर कुल 27.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हाई मास्ट लाइट गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर, बजरंग नगर, जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन और सिक्योरिटी लाइन फुटबॉल मैदान में लगाई जाएगी। इससे रात्रि में रोशनी, सुरक्षा और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। झारखंड की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और कारीगरों की मेहनत को नई पहचान देने की दिशा में सोमवार को जमशेदपुर में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन किया गया। राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काटकर इस एम्पोरियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक शोरूम नहीं, बल्कि राज्य के हजारों बुनकरों और कारीगरों के श्रम, कौशल और समर्पण का सम्मान है। मंत्री ने बताया कि झारक्राफ्ट से वर्तमान में 25 हजार से अधिक बुनकर, 120 बुनकर समितियाँ और 220 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। यह संस्था राज्य की पारंपरिक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में बीसीजी टीका लगने के कुछ घंटों बाद एक नवजात की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मामले को संदिग्ध बताते हुए स्वास्थ्य सचिव से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी उमेश कुमार रवानी के यहां 9 मई को एमजीएम अस्पताल में सामान्य प्रसव से पुत्र का जन्म हुआ था। मां और नवजात दोनों स्वस्थ होने पर अगले…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा मिडिल स्कूल परिसर में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 9 मई 2026 को सुबह करीब 6:15 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान होने के बाद उसके पिता के लिखित आवेदन पर परसुडीह थाना में कांड संख्या 45/26, दिनांक 09.05.2026 के तहत धारा 103(1)/238 बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसकी…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना था। जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान,…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के टाटा लीज एरिया में रहने वालों को पानी और बिजली कनेक्शन लेने में जबरदस्त असुविधा हो रही है। इसी असुविधा को दुरुस्त करने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा सोमवार को टाटा लैंड के आरएम प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने प्रवीण कुमार को बताया कि लोग परेशान हैं। उनकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। मुकुल मिश्रा ने उनसे कहा कि सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर और साकची के लोगों ने काफी संख्या में पानी और बिजली के कनेक्शन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता  जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास योजनाओं, मनरेगा, आधारभूत संरचना निर्माण तथा विभिन्न निधियों से संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय में आवासित रहने, समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय से बाहर रहने या…

Read More