Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, स्थानीय हस्तशिल्प को मिलेगा नया बाजार
    जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, स्थानीय हस्तशिल्प को मिलेगा नया बाजार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। झारखंड की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा और कारीगरों की मेहनत को नई पहचान देने की दिशा में सोमवार को जमशेदपुर में झारक्राफ्ट के नए एम्पोरियम का भव्य उद्घाटन किया गया। राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फीता काटकर इस एम्पोरियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक शोरूम नहीं, बल्कि राज्य के हजारों बुनकरों और कारीगरों के श्रम, कौशल और समर्पण का सम्मान है।

    मंत्री ने बताया कि झारक्राफ्ट से वर्तमान में 25 हजार से अधिक बुनकर, 120 बुनकर समितियाँ और 220 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। यह संस्था राज्य की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    नए एम्पोरियम में झारखंड की प्रसिद्ध डोकरा कला, तसर सिल्क, सोहराय पेंटिंग, तथा बाँस और लकड़ी से बने हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को व्यापक बाजार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

    संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड सरकार का संकल्प है कि कारीगरों के कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को हर संभव बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए झारक्राफ्ट राज्य की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचा रहा है।

    उन्होंने जानकारी दी कि देशभर में झारक्राफ्ट के पहले से 14 एम्पोरियम संचालित हैं, जो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे महानगरों में झारखंड की संस्कृति का परचम लहरा रहे हैं।

    मंत्री ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर का यह नया एम्पोरियम शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य के कारीगरों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल में बीसीजी टीका लगने के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
    Next Article गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का शिलान्यास, 27.24 लाख की लागत से रोशन होंगे कई इलाके

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    June 27, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.