Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक संजीव सरदार ने 33 लाख के धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाघीडीह पंचायत में दो विकास कार्यों से हज़ारो ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

     

    जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा एवं सार्थक प्रयास से आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत आदिवासी सांस्कृतिक भवन (धूमकुड़िया भवन) निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। करीब 33 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि धूमकुड़िया भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल को हेमंत सरकार की जनहित एवं संस्कृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।

     

    ग्रामीण सुविधा को लेकर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत

     

    इसी क्रम में विधायक निधि से बनने वाले घाघीडीह पंचायत के मंगल सिंह बागे के घर से राम सोरेन के घर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और हर जरूरतमंद क्षेत्र को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

     

    विकास के साथ संस्कृति संरक्षण पर भी विशेष जोर : विधायक

     

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को सहेजना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग से पोटका विधानसभा में विकास कार्यों की गति लगातार तेज की जा रही है।

     

    शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के सलाय कुमार टुडू, संजीत कुमार हेंब्रम, रामसेश दास, सोनिया भूमिज, अल्हान मार्डी, जगत मार्डी, बहादुर किस्कू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक संजीव सरदार के जनसमर्पित प्रयासों और क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी सक्रियता की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिससे गांवों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थिति सुधारने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई
    Next Article सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.