राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 8 मई 2026: नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट — प्रेमचंद सोय, जैसन कंडुलना और आशीष तानी पूर्ति — का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम की चार मैचों की सीरीज़ के लिए किया गया है। यह सीरीज़ 15 से 20 मई तक एसएआई सेंट्रल सेंटर में खेली जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में आशीष तानी पूर्ति डिफेंडर, प्रेमचंद सोय मिडफील्डर और जैसन कंडुलना फॉरवर्ड की भूमिका निभाएंगे। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम 24 सदस्यीय टीम में जगह बनाई। शिविर में 42 खिलाड़ियों का…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में निजी स्कूलों की कथित मनमानी और अवैध शुल्क वसूली के खिलाफ एक बार फिर आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड शिक्षा उत्थान समिति महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को सीतारामडेरा में प्रेस वार्ता आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि शहर के कई निजी स्कूल अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। री-एडमिशन, रीबिल्डिंग फंड और अन्य विभिन्न मदों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है, जिससे बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी परेशान हैं। उन्होंने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को शुक्रवार शाम बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी देखी गई, वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गोलमुरी गोलचक्कर क्षेत्र की तस्वीरें बारिश के दौरान मौसम के बदले मिजाज को बयां कर रही थीं। दिनभर तेज धूप और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को मानगो में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “मानगो बांग्ला भाषी बांग्ला मंच” के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सुभाष पार्क, डिमना रोड, मानगो में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को लेकर बांग्ला भाषी समाज में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में पारंपरिक बंगाली नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बच्चों द्वारा भी नृत्य और गीत-संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में बांग्ला भाषी परिवार पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए। समारोह में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारी कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : रथ यात्रा से ठीक पहले खासमहल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि रेलवे प्रशासन मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, जिससे शहर में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। अरुण सिंह ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और रथ यात्रा जैसे पवित्र पर्व से पहले इस प्रकार की कार्रवाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। उन्होंने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी के वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 में भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने सीवरेज का पानी बहने की सूचना जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने दी। लोगों ने श्री मिश्रा को बताया कि सीवरेज का यह पानी विगत कई दिनों से सड़कों पर बह रहा है। यह सीवरेज लाइन टाटा स्टील ने बनाई है, लेकिन यह लीकेज का शिकार होकर रह गई है। लोगों ने श्री मिश्रा से आग्रह किया कि वो इस समस्या से निजात दिलाएं ताकि बच्चे जो स्कूल से आते-जाते हैं, वो सकुशल घर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सामाजिक संस्था “अन्नामृत फाउंडेशन” द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में ICSE बोर्ड 12वीं की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी को उनकी शानदार सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता को भी विशेष सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मौजूद रहे। उन्होंने शांभवी की उपलब्धि को जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के दम पर शांभवी ने युवाओं के सामने प्रेरणा पेश की है। उन्होंने विश्वास जताया कि शांभवी आगे चलकर देश…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस दौरान सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को सोसायटी की ओर से चेयरमैन सह उपायुक्त राजीव रंजन के हाथों पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन विगत थर्ड मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर एक दिन में सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित करने का रिकॉर्ड बनाया था।…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए झामुमो नेता सह सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्गीय,…
