Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिला मुख्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने किया। धरना के दौरान जिले में गहराते बिजली संकट और पेयजल समस्या को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला गया। वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी और सुखाड़ जैसे हालात के बीच आम जनता बिजली कटौती और जल संकट से त्रस्त है, लेकिन सरकार समाधान निकालने में विफल साबित हो रही है। हरे कृष्णा प्रधान ने जिला…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)   सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपाली ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 82.80 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, जिसे 679 पुड़िया में पैक कर बिक्री के लिए तैयार रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 मई…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मौजा कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) तथा नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा सिरका में संचालित ईंट भट्टा इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलुपटांगा एवं आनंदपुर (बनडीह) में दो ईंट भट्टा इकाइयों में मिट्टी खनिज का उत्खनन और भंडारण पाया गया, जबकि कुलुपटांगा में एक इकाई बंद मिली। विभाग ने संचालित दोनों इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस एवं मांगपत्र जारी करने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर कांड्रा टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी लेते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों का चालान काटा। वहीं ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर रखी गई। जांच के दौरान पकड़े…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)  सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित ऊषा मोड़ में हुए कथित जानलेवा हमले का मामला अब नया मोड़ लेता जा रहा है। घटना के बाद थाना परिसर में हुए कथित हंगामे और आरोपियों के समर्थन में पहुंचे कुछ महिला समूहों की भूमिका को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार रवि मंडल के बहनोई दिनेश सिंह पर पड़ोस में रहने वाले सुशील लोहार और उसके साथ आए कुछ बाहरी युवकों द्वारा कथित हमला किया गया था। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्बीसाई गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी ने कथित रूप से डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। परिजनों के अनुसार शबनम बुधवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वह रस्सी के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए निगम प्रशासन और राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रमथ पटनायक की अदालत ने सुनवाई के बाद आदेश दिया कि रांची नगर निगम के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अंतिम प्राप्त वेतन (लास्ट पे ड्रॉन) के आधार पर निर्धारित की जाए, जिन्होंने 30 वर्षों से अधिक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्ति ली है। अदालत ने कहा कि झारखंड नगर निगम अधिनियम एवं झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर नियमावली 2014 के तहत पेंशन और एरियर की राशि छह…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता लोगों के लिए आस्था का केंद्र जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकणी मंदिर में विधायक संजीव सरदार के द्वारा नवंबर 2024 में 19 करोड़ की लागत से विकास कार्य को लेकर शिलान्यास किया गया था। लेकिन तय समय में अभी तक भी काम पूरा नहीं हो पाया सभी जगह काम अधूरे हैं इस मामले को लेकर सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू के द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है ठेकेदार के ऊपर साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह मंदिर लोगों के लिए काफी आस्था का केंद्र है लेकिन सौंदर्य करण के कार्य में घटिया सामग्री: सीढ़ी और…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग और लाइसेंसी हथियार के खुलेआम प्रदर्शन का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। ठेकेदार कृष्ण गोपाल पिंटू द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने और दुल्हन के हाथों में हथियार थमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने जांच के आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि आर्म्स लाइसेंस केवल आत्मरक्षा के लिए होता है, न कि दिखावे या हर्ष फायरिंग के लिए। उन्होंने…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक असंतोष अब गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। पार्टी से करीब 30 वर्षों से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होनी सिंह मुंडा ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर वर्तमान प्रदेश कमेटी पर कड़ा सवाल उठाया है और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि 314 सदस्यीय कमेटी का गठन सामाजिक न्याय और समावेशिता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया, जिससे इन वर्गों में…

Read More