राष्ट्र संवाद संवाददाता सावनी साव को अंडर-15 गर्ल्स कैटेगरी में मिला 9 वां स्थान जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित जिला अंडर -15 व अंडर – 9 ओपन और बालिका प्रतियोगिता रविवार सम्पन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में यूसिल कॉलोनी तूरामडीह , के दो बच्चों ने भी शिरकत की,जिसमे समृद्ध शर्मा ने अंडर -9 ओपन में 10 वां और सानवी शाव ने अंडर -15 बालिका वर्ग में 9 वां स्थान प्राप्त किया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वत्सल सिंघानिया, जयंत कुमार भुइयां, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा में लगातार मोबाइल चोरी की घटना घट रही है मंगलवार को लगभग सुबह 11:00 बजे जादूगोड़ा मुख्य सड़क के दुकानदार सोमेन पूराकाइत की दुकान से एक युवक कुछ सामान खरीदने आया जब दुकानदार सामान दिखाने लगा तो युवक ने मोबाइल को चोरी कर कर वहां से फरार हो गया । वह युवक सीसीटीवी में कैद हो चुका है जैसे ही मोबाइल चोरी हुआ दुकानदार सक्रिय होकर तुरंत इसकी सूचना जादूगोड़ा थाना और बैंक को देकर खाता को अपना लॉक करवा दिया जिससे उसके खाते में लगभग 48000 रुपए बाल बाल बच गए इस घटना से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में गुर्रा नदी, सुवर्णरेखा नदी, यूसील कॉलोनी शिव मंदिर, ईंटा भट्ठा और इंचड़ा छठ घाटों पर अवैध बालू खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। रात होते ही बालू माफिया सक्रिय हो जाते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर खनन व परिवहन करते हैं, जबकि हैरानी की बात यह है कि दिन के उजाले में भी ट्रैक्टर, हाइवा और ट्रकों से बेखौफ बालू उठाव जारी रहता है। जंगलों, स्कूलों के पास और नदी तटों पर अवैध स्टॉक प्वाइंट बनाए गए हैं, जो छापेमारी की भनक लगते ही अचानक खाली…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कॉपर में एक्सेल इंडिया कंपनी के द्वारा मजदूरो के शोषण के मामले को लेकर लगातार मजदूरों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है मजदूरों का आरोप है कि यहां पर मजदूरों को 30 दिन तक काम कराया जाता है 26 दोनों का वेतन ही दिया जाता है रविवार को भी छुट्टी नहीं दी जाती है। किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा भी नहीं दी जाती है ओवरटाइम का पैसा भी नहीं दिया जाता है पेमेंट भी न्यूनतम मजदूरी से कम दिया जाता है अगर किसी प्रकार की मांग करने पर उसे काम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता वैज्ञानिक पृष्ठभूमि से आए नेतृत्व पर सवाल, यूसीआईएल में कार्यशैली को लेकर बढ़ी चर्चा देश की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई यूसीआईएल में इन दिनों शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर संगठन के भीतर और विशेषज्ञ हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यूसीआईएल के वर्तमान सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव ने वर्ष 2025 के मध्य में पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे देश के प्रतिष्ठित परमाणु अनुसंधान संस्थान भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने परमाणु विज्ञान एवं अनुसंधान से जुड़े विभिन्न तकनीकी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। मंगलवार सुबह मिलन चौक–सालुकडीह सड़क पर गश्ती के दौरान पुलिस ने बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे संदिग्ध हालत में जा रहे हाइवा को रोककर कागजात की जांच की गई, लेकिन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी दौरान वह वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है और आगे की…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ईचागढ़ प्रखंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालकों के बीच 12 यूनिट बकरा-बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ एकता वर्मा, जिला परिषद सदस्य जोतिलाल माझी तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेलाल महतो मौजूद रहे। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरेलाल महतो ने बताया कि प्रत्येक यूनिट में कुल 10 बकरा-बकरी शामिल हैं। उन्होंने लाभुकों को पशुओं के उचित पालन-पोषण, रखरखाव, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भेड़ का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता वेतन और स्थायीकरण की मांगों को लेकर मंगलवार से अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय, संजय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के कारण विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं।हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने बताया कि वे विगत 10 वर्षों से अधिक समय से मात्र 200/- रुपए प्रति घंटा की दर से कार्य कर रहे हैं। एक कार्य दिवस में उन्हें केवल 4 घंटे का ही भुगतान मिलता है, जिससे उनकी मासिक आय बेहद कम हो जाती है। वर्तमान महंगाई के दौर में इतनी कम आय में परिवार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में प्रचंड जीत की खुशी में गांजिया भाजपा कार्यालय में गम्हरिया मध्य प्रखंड अध्यक्ष मंगल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाया। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, सपन महतो, अरूप प्रधान, आजसू एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, श्यामापद गोराई, प्रकाश हेंब्रम, पुष्टि गोप, सागर महतो, राजू महतो, लोधी मण्डी, नारायण हेंब्रम, सुग्रीव महतो समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राष्ट्र संवाद संवाददाता अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष रमेश वास्के तथा जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार ने संयुक्त रूप से जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद से मिलकर पोटका प्रखण्ड अंतर्गत मंगलासाई स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्थानीय छात्र छात्राओं को प्राथमिकता देने हेतु अनुरोध किया। ज्ञात हो यह केन्द्र सरकार का महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है जिसमें आस पास के बच्चे जो धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित है वह निशुल्क पढ़ सके और अपने सपनों को साकार कर सके। मगर विगत वर्ष इस विद्यालय में चयनित छात्रों को बहुत दूर दुसरे जिले जैसे पश्चिम सिंहभूम…
