रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों के हौसले अब पूरी तरह बुलंद हो चुके हैं। हाल के दिनों में जयप्रकाश उद्यान और एस टाइप मुहल्ले में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए चोरों की घटनाएं अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थीं कि सोमवार को वार्ड संख्या 17 स्थित 7 एलएफ इलाके में एक और दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार सेवा सहयोग सिक्युरिटी सर्विसेज कार्यालय के सामने खड़ी ऑफिस स्टाफ…
Author: Aman Ojha
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले के खरसावाँ थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना के समन्वय से कार्रवाई करते हुए मृतक बाया सरदार (41 वर्ष) की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुनीता सरदार समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के भाई सुखराम सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 18/2026, दिनांक 03 मई 2026…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन कानूनी जागरूकता अभियान की शुरुआत सोमवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से की गई। अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने किया। इस अभियान के तहत डालसा के पीएलवी (अधिकार मित्र) गांवों और स्लम बस्तियों में जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा वंचित, शोषित और जरूरतमंदों की आवाज बनकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रहे। शुभारंभ के मौके…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर में कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाल ही में सीनेट और सिंडिकेट सदस्य बने सोनू ठाकुर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाया गया। सोनू ठाकुर ने कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज की जमीन आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जमीन का आवंटन सही तरीके से हुआ होता, तो कॉलेज को मान्यता के लिए बार-बार परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2023 में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच लंबित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह स्थित कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस के अनुसार, वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने की खबरों के बीच जमशेदपुर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में भाजपा समर्थकों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता एक झाल मुड़ी बेचने वाले के साथ नजर आए और लोगों के बीच झाल मुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को झाल मुड़ी खिलाकर जीत की खुशी साझा की। खास बात यह रही कि झाल मुड़ी विक्रेता भी इस जश्न में शामिल होकर काफी उत्साहित दिखा। मौके पर मौजूद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने टिनप्लेट कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि नर्सरी विभाग में कार्यरत श्रमिक अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2025 तक लगातार काम कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक श्रमिकों को अंतिम भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों का कहना है कि ठेका दोबारा उसी कंपनी को मिलने के बावजूद 16 श्रमिकों को काम पर नहीं रखा जा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शादी की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि एक नवविवाहित दंपत्ति के साथ बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में सफर के दौरान दुल्हन के गहनों से भरा बैग रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। पीड़ित दंपत्ति दानापुर निवासी स्वराज सुमन और ऋचा कुमारी हैं, जो शादी के बाद टाटानगर एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना मोकामा स्टेशन के पास हुई। सुबह करीब 5 बजे नींद खुलने पर बैग गायब मिला, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये के आभूषण होने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक मारुति कार और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई यह दुर्घटना टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी दास धर्मकांटा के समीप हुई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए. कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए. इसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तत्काल पोटका पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उनका इलाज जारी है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं और एटीएम में कार्यरत करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने निजी कंपनी पर बकाया भुगतान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। गार्डों का कहना है कि वे लगभग साढ़े चार वर्षों से लगातार सेवा दे रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें सेवा समाप्ति पत्र देकर हटा दिया गया। प्रभावित गार्डों के अनुसार, कंपनी पर उनके लगभग 15 महीने का भविष्य निधि, एक वर्ष का बोनस, अप्रैल माह का वेतन, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान, न्यूनतम वेतन का अंतर और अतिरिक्त कार्य का भुगतान अब तक बकाया है। साथ ही आरोप…
