Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावाँ जिले के खरसावाँ थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना के समन्वय से कार्रवाई करते हुए मृतक बाया सरदार (41 वर्ष) की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुनीता सरदार समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के भाई सुखराम सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 18/2026, दिनांक 03 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, घटना में उपयोग की गई स्कूटी (JH01GF1233) तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो मामले में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों में सोमा मुण्डा उर्फ लुबू मुण्डा (मृतक का साला), बीर सिंह मुण्डा उर्फ सुईदल मुण्डा और बिरा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी सोमा मुण्डा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इस पूरे ऑपरेशन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में खरसावाँ थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें तकनीकी शाखा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन
    Next Article दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    Related Posts

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.