राष्ट्र संवाद संवाददाता सुवर्णरखा परियोजना के गालूडीह बराज की पश्चिम दिशा और गुर्रा नदी के किनारे तटबंध निर्माण हो रहा है। . ठेकेदार ने गुर्रा नदी को मिट्टी-पत्थर डालकर बांध दिया है। जिसके कारण नदी का आकार काफी छोटा हो गया है नाले की तरह नदी दिखने लगी है जिसका फायदा बालू माफिया और मिट्टी उठा रहे हैं और ग्रामीण और किसानों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह नदी हम लोगों की जीवनस्थली है और इस प्रकार के नदी से बांध बांधे जाने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है खेती बर्बाद हो…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल प्रचंड जीत का असर अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी जोश के साथ दिखाई दिया। ईचगढ़ विधान सभा क्षेत्र के चांडिल मुख्य बाजार में पप्पू वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जीत का जश्न गुलाल ,लड्ड,सहित झालमुरी वितरण किया ओर गाजे बजे के साथ अनोखे अंदाज में मनाया। विजयी जुलूस चांडिल चौक बाजार तक गया. विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर नजर आए। कार्यकर्ताओं ने न केवल खुद इस मौके का आनंद लिया, बल्कि आम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार शाम कुकड़ू प्रखंड में एक हाथी ने 50 वर्षीय मुनी राम गोराई को पटककर मार डाला। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजन और ग्रामीण शव के साथ कुकड़ू-नीमडीह सड़क मार्ग पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से स्थायी समाधान की मांग की। उनका कहना था कि आए दिन हाथियों के हमले से जान-माल का नुकसान हो रहा है, लेकिन अब तक…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में पोटका प्रखंड के हाता चौक पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। हाता चौक पर पार्टी समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया और इस जीत को ऐतिहासिक बताया। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रिप्लांटेशन के नाम पर जिंदल कंपनी के द्वारा उजाला जा रहा है जंगल।। वन सुरक्षा समिति ने नाराजगी प्रकट की राखा कॉपर में माइनिंग का काम में लेने वाले ठेका कंपनी जिंदल कंपनी के द्वारा हजारों की संख्या में पेड़ काटा गया ओर उसको राखा कॉपर ग्राउंड में लगाया जा रहा है । इस मामले को लेकर माटी गौड़ा वन सुरक्षा समिति के सदस्यों में भारी नाराजगी है। समिति के सचिव विक्रम सिंह ने कहा है कि जिंदल कंपनी के द्वारा लगभग हजारों पेड़ काटा जा रहा हे इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगी साथ ही…
राकेश कुमार के कार्यशैली यूसिल के लिए हो रहा है घातक साबित राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड से लेकर देशभर में रणनीतिक महत्व रखने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई यूसीआईएल इन दिनों अपने ही प्रशासनिक फैसलों को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी के अधीन संचालित इस अहम उपक्रम में हाल के महीनों में लिए गए निर्णयों ने संगठन के भीतर असंतोष और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। सूत्रों और अंदरूनी चर्चाओं के अनुसार, सीएमडी डॉ . कंचम आनंदा राव के कार्यभार संभालने के बाद कई ऐसे फैसले सामने आए हैं,…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू समेत नगर प्रबंधक, टाउन प्लानर, सभी वार्ड पार्षद और कर्मी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू किया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड बनने से सड़कों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुमीरमुडी गांव के ग्रामीणों ने प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में सड़क निर्माण में हो रहे अनदेखा को लेकर विरोध जताया। हाता मुसाबनी मुख्य सड़क से गाजुडीह तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास अप्रैल 2025 में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के द्वारा किया गया था।एक वर्ष पूर्ण होने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। बीच में जब उपचुनाव हुआ उस समय ग्रामीणों को बेवकूफ बनाते हुए निर्माण शुरू हुआ फिर जैसे चुनाव खत्म हुआ काम बंद हो गया जहां खोदा गया है वहां पानी जम गया है।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा माटी गौड़ा के निवास के नरेश अग्रवाल और विनीता अग्रवाल के पुत्र यश अग्रवाल ने कान्वेंट स्कूल मुसाबनी कॉमर्स में 85.4% अंक लाकर सेकेंड टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है । उसकी इस सफलता से परिवार जनों में काफी हर्ष है यश ने बताया कि कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के सदस्यों साथ ही साथ शिक्षकों का भी अहम योगदान बताया है आगे वह सी ए बनने की चाह रखते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं । उसकी सफलता से समाज के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता वरिष्ठ कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया बस्ती के बागानपाड़ा, काराकाटा में अवस्थित झारखंड के महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार करने की मांग राज्य सरकार से किया है। उन्होंने बताया है कि वह प्रतिमा विगत करीब 15 वर्षों से क्षत-बिक्षत अवस्था में है। स्थानीय लोगों और युवकों द्वारा अस्थाई तौर पर उक्त स्थल की पूर्व में घेराबंदी की गई थी जो अब जीर्ण शीर्ण हो गई है। बताया कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर उनकी जयंती स्मृति को बरकरार रखने के लिए पूरे झारखंड…
